33 C
Lucknow
Wednesday, March 18, 2026

सरकारी खजाने में रोज बरसते हैं कितने रुपए, एक दिन में कितना कमाती है केंद्र सरकार

नई दिल्ली। दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में से एक भारत को चलाने के लिए हर साल लाखों करोड़ रुपयों की जरूरत होती है। सड़कों का जाल बिछाना हो, सेना को आधुनिक बनाना हो या करोड़ों लोगों को मुफ्त राशन देना- इन सब के लिए पैसा कहां से आता है? चलिए जानें।

यह भी पढ़ें-जनगणना कराने में कितना आता है खर्च?

भारत सरकार (Central Government) के केंद्रीय बजट 2024-25 के अनुमानों के मुताबिक सरकार की कुल राजस्व प्राप्तियां लगभग 31,29,200 करोड़ रुपये रहने की उम्मीद है। यदि हम इसमें उधारी को छोड़ दें और केवल गैर-ऋण प्राप्तियों की बात करें तो यह आंकड़ा लगभग 32,07,200 करोड़ रुपये तक पहुंच जाता है। इस भारी-भरकम रकम को जब हम साल के 365 दिनों में बांटते हैं, तो सरकार की रोजाना की औसत कमाई का एक दिलचस्प खाका सामने आता है।

गणित के हिसाब से देखें तो केंद्र सरकार हर दिन लगभग 878.68 करोड़ रुपये की शुद्ध कमाई (बिना उधारी के) करती है। यह वह पैसा है जो सरकार को विभिन्न टैक्स और अन्य स्रोतों से प्राप्त होता है और जिसे वापस नहीं करना पड़ता है। इसमें राज्यों को दिया जाने वाला हिस्सा घटाने के बाद केंद्र के पास बचने वाली शुद्ध राशि शामिल है। यह रोज की कमाई ही देश के प्रशासनिक खर्चों, कल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों का मुख्य आधार बनती है।

सरकार की रोजाना की कमाई में सबसे बड़ा हिस्सा टैक्स का होता है। बजट अनुमानों के अनुसार, शुद्ध कर राजस्व के रूप में सरकार को हर दिन करीब 707.8 करोड़ रुपये मिलते हैं। इसमें इनकम टैक्स, कॉर्पोरेट टैक्स और जीएसटी (GST) जैसे प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष कर शामिल हैं। देश के करोड़ों नागरिक और कंपनियां जो टैक्स चुकाते हैं, वही हर सुबह सरकारी खजाने को करोड़ों रुपयों से भर देता है।

Tag: #nextindiatimes #CentralGovernment #Budget

RELATED ARTICLE

close button