33 C
Lucknow
Wednesday, March 18, 2026

Audi SQ8 भारत में लॉन्च, सेफ्टी और तकनीक के मामले में है बेहतरीन

ऑटो डेस्क। Audi India ने आज अपनी कार SUV Audi Q8 को भारतीय बाजार में 1,77,72, 000 की Introductory Ex-Show Room Price लॉन्च कर दिया है। यह कार लग्जरी और स्पीड का बेहतरीन मिसाल है। Standard Audi Q8 और ज्यादा दमदार Audi RS Q8 के बीच रणनीतिक तौर से स्थित नई Audi Q8 का लक्ष्य रोजमर्रा के इस्तेमाल और हाई परफॉर्मेंस के बीच बैलेंस बनाना है।

यह भी पढ़ें-लॉन्च हो गई Mahindra की सबसे हाईटेक Electric SUV, मिलेंगे ये फीचर्स

इसमें 4.0 लीटर का ट्विन-टर्बोचार्ज्ड V8 पेट्रोल इंजन लगा है जो 507hp की पावर और 770nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह इंजन Audi RS Q8 में भी इस्तेमाल किया गया है। हालांकि, SQ8 की बाजार स्थिति के हिसाब से इसे अलग तरह से ट्यून किया गया है। इसमें 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया गया है जो ऑडी के क्वाट्रो ऑल-व्हील-ड्राइव सिस्टम से जुड़ा है। इससे सड़क पर गाड़ी की पकड़ बहुत मजबूत रहती है और टर्न के वक्त भी गाड़ी पूरी कंट्रोल में रहती है।

गाड़ी के अंदर सब कुछ इस तरह सेट किया है कि ड्राइवर आसानी से सार बटन और स्क्रीन का इस्तेमाल कर सके। इसमें नीचे से फ्लैट-बॉटम स्टीयरिंग व्हील दिया गया है। इसमें स्पोर्ट्स सीटें दी गई हैं जो तेज रफ्तार में मोड़ काटते समय भी शरीर को अच्छी पकड़ देती हैं। सीटों पर बेहतरीन लेदर और सिलाई का काम किया गया है। केबिन के अंदर Ambient Lightning दी गई है जिसे आप अपनी पसंद के हिसाब से बदल सकते हैं।

Audi SQ8 को एक Coupe-SUV की तरह बनाया गया है जो इसे आम SUV के मुकाबले ज्यादा स्टाइलिश दिखाता है। इसके फ्रंट में बड़ी ग्रिल दी गई है जिसमें Honceycomb Pattern बना है। स्लीक Led Headligts, अट्रैक्टिव बंपर और बड़े एयर इनटेक इसके आक्रामक लुक को और भी बढ़ाते हैं।

Tag: #nextindiatimes #AudiSQ8 #AudiIndia

RELATED ARTICLE

close button