एंटरटेनमेंट डेस्क। Dhurandhar में रणवीर सिंह पर फिल्माया गया पुराना गाना ‘रंभा हो’ और अक्षय खन्ना पर फिल्माया गया बहरीनी गाना FA9LA ने फैंस को क्रेजी कर दिया था। संजय दत्त की एंट्री सॉन्ग पर भी एक गाना ‘हवा हवा’ बजा था जो खूब चर्चा में रहा। यह गाना 38 साल पुराना है जिसे एक पाकिस्तानी सिंगर ने गाया है।
यह भी पढ़ें-जब अजीब लिरिक्स वाले गाने हुए सुपरहिट, लिस्ट में किशोर कुमार का भी गीत
यह पाकिस्तानी सिंगर हसन जहांगीर हैं जिनका 38 साल पुराना गाना हवा हवा संजय दत्त की एंट्री सीन पर बजता है। करीब 2 मिनट के इस गाने के लिए धुरंधर के मेकर्स ने पाकिस्तानी सिंगर को 50 हजार डॉलर (करीब 45 लाख रुपये) दिए थे।

सिंगर ने बताया कि मेकर्स ने मुझे 50 हजार डॉलर (45 लाख करीब) दिए। पैसे भी दिए और परमीशन भी ली। पहले कॉपीराइट सिस्टम नहीं था लेकिन अभी जो भी मेरे गाने यूज करता है, वह पहले परमीशन लेता है और पैसे भी देता है। हवा हवा 40 साल पहले आया था। मैंने उसको 1986 में रिकॉर्ड किया था और 1987 में लॉन्च किया था। उन्होंने साफ तौर पर बताया कि फिल्म धुरंधर में उनके गाने को इस्तेमाल करने के लिए फिल्म मेकर ने उसके परमिशन ली और उन्हें इसके लिए 50 हजार डॉलर की रकम दी। यानी इंडियन करेंसी में देखें तो इस गाने के लिए फिल्म के डायरेक्टर आदित्य धर ने हसन जहांगीर को करीब 45-46 लाख दिए।
धुरंधर की ताबड़तोड़ सफलता के बाद अब धुरंधर द रिवेंज भी 19 मार्च को रिलीज हो रही है। फिल्म में संजय दत्त, रणवीर सिंह, आर माधवन और अर्जुन रामपाल जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं। इस फिल्म में भी पुराने गानों को शामिल किया गया है जिसकी झलक ट्रेलर में ही मिल गई थी।
Tag: #nextindiatimes #Dhurandhar #HasanJahangir




