35 C
Lucknow
Tuesday, March 17, 2026

शरारा हो या अनारकली, इस ईद पर परफेक्ट रहेंगे ये लुक्स; बस ऐसे करें स्टाइल

लाइफस्टाइल डेस्क। Eid का त्योहार इबादत और खुशियों के साथ-साथ स्टाइल और एलगेंट दिखने का भी खास मौका होता है। इस दिन हर कोई अपने लुक को खास बनाना चाहता है, चाहे वह ट्रेडिशनल आउटफिट हो या फ्यूजन स्टाइल। अगर आप भी इस ईद पर सबसे अलग और खूबसूरत दिखना चाहते हैं, तो ये कुछ आसान स्टाइलिंग टिप्स आपके काम आ सकते हैं।

यह भी पढ़ें-हफ्ते में कितनी बार करनी चाहिए चेहरे पर आइस मसाज?

सदाबहार अनारकली:

अगर आप एक रॉयल और क्लासिक लुक चाहती हैं, तो फ्लोर-लेंथ अनारकली से बेहतर कुछ नहीं। 2026 में पेस्टल शेड्स जैसे कि लैवेंडर और मिंट ग्रीन काफी ट्रेंड में हैं। इसे हेवी चांदबाली और मोजरी के साथ पेयर करें।

ट्रेंडी शरारा सेट:

शरारा का क्रेज इस साल भी बरकरार है। छोटे कुर्ते के साथ हैवी घेर वाला शरारा आपको एक परफेक्ट फेस्टिव वाइब देता है। इसमें चिकनकारी या गोटा-पट्टी वर्क बहुत ही खूबसूरत लगता है। दुपट्टे को एक साइड कंधे पर पिन करें ताकि शरारा का घेर साफ दिखे।

पाकिस्तानी लॉन्ग कुर्ती और सिगरेट पैंट्स:

सिंपल और सोबर लुक पसंद करने वाली महिलाओं के लिए पाकिस्तानी स्टाइल लॉन्ग कुर्ती और सिगरेट पैंट्स बेस्ट हैं। इसमें लेस वर्क और नेट के दुपट्टे चार चांद लगा देते हैं।

केप स्टाइल आउटफिट:

इंडो-वेस्टर्न टच के लिए आप केप स्टाइल सूट चुन सकती हैं। इसमें हेवी एम्ब्रॉयडरी वाली केप को प्लेन सूट के ऊपर पहना जाता है, जो काफी मॉडर्न लुक देता है। इसके साथ सिर्फ हेवी ईयररिंग्स पहनें, गले को खाली रहने दें।

गरारा विद पेपलम टॉप:

अगर आप कुछ एक्सपेरिमेंट करना चाहती हैं तो पेपलम स्टाइल कुर्ती के साथ गरारा पहनें। यह लुक आपको भीड़ से अलग दिखाएगा और फोटोज में भी बहुत अच्छा लगेगा। लुक को कम्पलीट करने के लिए एक प्यारा सा पोटली बैग कैरी करें।

Tag: #nextindiatimes #Eid2026 #Lifestyle

RELATED ARTICLE

close button