35.5 C
Lucknow
Monday, March 16, 2026

Oscars 2026 में छाई जिस Warner Bros की फिल्में, जानें क्यों है बिकने की कगार पर?

एंटरटेनमेंट डेस्क। इस साल Oscars 2026 में वॉर्नर ब्रोस की फिल्में छाईं हुयी हैं। वॉर्नर ब्रोस के लिए यह साल बहुत अहम है क्योंकि दो बड़ी फिल्मों को एकेडमी अवॉर्ड्स यानी ऑस्कर्स 2026 में कुल 30 नॉमिनेशंस मिले थे। ब्लॉकबस्टर फिल्म सिनर्स (Sinners) को सबसे ज्यादा 16 नॉमिनेशंस मिले हैं, जबकि वन बैटल ऑफ्टर अनअदर (One Battle After Another) को करीब 13 नॉमिनेशंस मिले थे। दोनों ही फिल्में बेस्ट पिक्चर्स समेत कई कैटेगरी में छाई हुई थी।

यह भी पढ़ें-कब और कहां होगा Oscars 2026 का आयोजन, भारत में कैसे देखें?

One Battle After Another को 6 ऑस्कर अवार्ड मिले हैं। फिल्म को 14 कैटेगरी में नॉमिनेट किया गया था और उसने अपने नाम 6 ऑस्कर अवार्ड्स किए। इस साल की अकादमी अवॉर्ड्स में “वन बैटल आफ्टर अनदर” का दबदबा रहा। 102 साल पुराने वॉर्नर ब्रोस ने सैकड़ों फिल्में बनाईं जिसने हॉलीवुड को एक नया मुकाम दिया। 90 के दशक में टाइम वॉर्नर ने प्रोडक्शन हाउस का अधिकांश हिस्सा एक नई लिमिटेड पार्टनरशिप वाली कंपनी TWEC को ट्रांसफर कर दिया था। हालांकि 2003 में टाइम वॉर्नर ने सारे अधिकार वापस ले लिए।

अब 23 साल बाद एक बार फिर वॉर्नर ब्रोस पर संकट आया है। रिपोर्ट्स की मानें तो अब वॉर्नर ब्रोस को पैरामाउंट टेक ओवर करने जा रहा है। दोनों कंपनियों के बीच 110 अरब डॉलर की डील हुई है। इससे पैरामाउंट स्काईडांस का वॉर्नर ब्रोस पर पूरा अधिकार होगा।

‘इंटरनेशनल ब्रदरहुड ऑफ टीमस्टर्स’ ने इस हफ्ते अमेरिकी न्याय विभाग (DOJ) को बताया कि पैरामाउंट स्काईडांस (PSKY) और वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी (WBD) के बीच प्रस्तावित विलय से पूरे देश में फिल्म और टेलीविजन इंडस्ट्री में काम करने वाले कर्मचारियों के लिए एक सीधा खतरा पैदा हो गया है। इस खतरे की जद में लगभग 15,000 ‘मोशन पिक्चर टीमस्टर्स’ (आम कर्मचारी) भी शामिल हैं।

Tag: #nextindiatimes #Oscars2026 #WarnerBros

RELATED ARTICLE

close button