36.2 C
Lucknow
Sunday, March 15, 2026

किस राज्य में हैं सबसे ज्यादा विधानसभा सीटें, यहां कैसे होते हैं चुनाव?

नई दिल्ली। भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है, जिसका संविधान 2 वर्ष, 11 महीने और 18 दिनों में बनकर तैयार हुआ था।भारत में 28 राज्य और 8 केंद्र शासित प्रदेश हैं। इन सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की अपनी विशेषता है। ऐसे में क्या आप जानते हैं कि भारत का सबसे अधिक विधानसभा सीटों वाला राज्य कौन-सा है? यदि नहीं, तो चलिए हम आपको बताते हैं।

यह भी पढ़ें-पीएम मोदी के कितने हैं भाई-बहन, जानें परिवार में कौन-कौन क्या करता है?

भारत में सबसे अधिक Assembly Seats वाले राज्य की बात करें, तो यह उत्तर प्रदेश है, जो कि देश का चौथा सबसे बड़ा राज्य है। इसके कुल क्षेत्रफल की बात करें, तो यह 240,928 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है, जो कि पूरे भारत का 7.33 फीसदी है। अब बात करते हैं कि राज्य में कुल कितनी विधानसभा सीटें हैं, तो आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश में कुल 404 विधानसभा सीटें हैं, जिसमें से 403 निर्वाचित सदस्य और 1 मनोनित सदस्य के लिए है।

उत्तर प्रदेश लोकसभा और राज्यसभा में भी महत्वपूर्ण भागीदार है। यहां लोकसभा से कुल 80 सीटें और राज्यसभा से कुल 31 सीटें हैं। उत्तर प्रदेश भारत में सबसे अधिक जिले वाला राज्य भी है। यहां कुल 75 जिले हैं, जो कि 18 मंडलों में आते हैं। इसके साथ ही यह चार संभाग में विभाजित है, जिसमें पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पूर्वांचल, मध्य उत्तर प्रदेश और बुंदेलखंड है।

उत्तर प्रदेश के सबसे पूर्वी जिले की बात करें, तो यह बलिया, सबसे दक्षिणी जिले की बात करें, तो यह सोनभद्र, सबसे उत्तरी जिले की बात करें, तो यह सहारनपुर है। वहीं, सबसे पश्चिमी जिला शामली है। इस राज्य में चुनाव ‘वयस्क मताधिकार’ और ‘फर्स्ट-पास्ट-द-पोस्ट’ प्रणाली के माध्यम से होते हैं, जहाँ सबसे ज्यादा वोट पाने वाला उम्मीदवार जीतता है।

Tag: #nextindiatimes #AssemblySeats #Election

RELATED ARTICLE

close button