ऑटो डेस्क। Revolt Motors ने अपनी इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिलों पर 25,000 तक का फायदा देने का ऐलान किया है। यह ऑफर बस कुछ ही समय के लिए है। सरकार की PM E-Drive योजना के तहत मिलने वाली छूट का मौजूदा चरण 31 मार्च को खत्म हो रहा है। उससे पहले ग्राहकों को फायदा पहुंचाने के लिए कंपनी ने यह कदम उठाया है।
यह भी पढ़ें-हीरो करिज्मा XMR 210 का बेस वेरिएंट बंद, अब मिलेंगे ये दो विकल्प
यह ऑफर 31 मार्च 2026 तक Revolt की इलेक्ट्रिक बाइक खरीदने वालों के लिए है। ग्राहकों को बाइक के साथ Free Insurance और 49.999 तक की फ्री वारंटी दी जा रही है। इसके अलावा कंपनी अलग-अलग मॉडल पर 8,000 की सीधी छूट भी दे रही है।
साथ ही PM-E Drive योजना के तहत 5,000 की अलग से बचत होगी। इन सभी को अगर मिलाया जाए तो ग्राहकों को लगभग 25,000 तक का फायदा मिल सकता है।ये ऑफर RV1, RV1+, RV BlazeX, RV400 BRZ और RV 400 मॉडल्स पर है। इस ऑफर के बारे में रतनइंडिया एंटरप्राइजेज की अध्यक्ष ने कहा कि, इस छूट का मकसद बिजली से चलने वाली मोटरसाइकिलों को आम लोगों की पहुंच में लाना है। कंपनी चाहती है कि ज्यादा से ज्यादा लोग पुरानी बाइक्स को छोड़कर इलेक्ट्रिक बाइक अपनाएं और इसे चलाने क अनुभव लें।

यह खास ऑफर पूरे भारत में Revolt से सभी अधिकृत शोरूम पर मिल रहा है। यह फायदा केवल 31 मार्च 2026 तक ही उठाया जा सकता है। अगर आप बाइक बुक करना चाहते हैं या फिर ज्यादा जानकारी चाहिए तो कंपनी की वेबसाइट पर जा सकते हैं। रिवोल्ट फिलहाल RV400, RV400 BRZ, RV1 और RV Blaze X बेचती है। यह ऑफर सभी ऑथराइज्ड डीलरशिप्स पर अवेलेबल है और कस्टमर्स कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट या डीलर्स से डिटेल्स ले सकते हैं।
Tag: #nextindiatimes #RevoltMotors #automobile




