36.6 C
Lucknow
Friday, March 13, 2026

IPL 2026 के लिए इस दिन से शुरू होगी टिकटों की बिक्री, जानें बुकिंग का तरीका

स्पोर्ट्स डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 19वें संस्करण का शेड्यूल जारी हो गया है। इस संस्करण की शुरुआत 28 मार्च 2026 से होने जा रही है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने IPL 2026 के पहले 20 मैचों का शेड्यूल जारी कर दिया है। इस सीजन का पहला मुकाबला डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होगा।

यह भी पढ़ें-वनडे क्रिकेट में ओपनर के तौर पर कैसा है विराट कोहली का रिकॉर्ड, जानें आंकड़े

फिलहाल बीसीसीआई ने टिकट बिक्री को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। हालांकि, Zomato के District ऐप पर आईपीएल टिकट के लिए एक खास सेक्शन बनाया गया है, जिस पर अभी ‘Coming Soon’ लिखाकर आया है। इससे ये पता चल रहा है कि जल्द ही टिकट बिकना शुरू होने का जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी।

वहीं BookMyShow ने आईपीएल 2026 टिकट के लिए प्री-सेल रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिया है। BookMyShow पर फिलहाल फैंस जिन मैचों के लिए रजिस्टर कर सकते हैं, उनमें गुजरात टाइटंस के मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम, मुंबई इंडियंस के मैच वानखेड़े स्टेडियम के शामिल हैं। आईपीएल 2026 के मैचों के लिए टिकटों की कीमत 500 रुपये से लेकर हजारों तक हो सकती है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के होम मैचों के टिकट एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में लगभग 2300 से 2800 रुपये से शुरू होते हैं।

मिड-रेंज सीटें लगभग 3500 से 7500 रुपये तक और प्रीमियम सीटें (पवेलियन या टेरेस) लगभग 8000 से 15000 रुपये तक की होती हैं। अगर कोई लग्जरी सीट चाहता है, तो टिकट की कीमत 30000 रुपये से भी ज्यादा हो सकती है। भारत के कुछ राज्यों में होने वाले वाले विधानसभा चुनाव की तारीखों को ध्यान में रखते हुए बीसीसीआई ने आईपीएल 2026 के अभी सिर्फ 20 मैचों के शेड्यूल का ही ऐलान किया है।

Tag: #nextindiatimes #IPL2026 #Sports

RELATED ARTICLE

close button