डेस्क। मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव ने आम जनता के मन में गैस की किल्लत को लेकर डर पैदा कर दिया है। इसी घबराहट के चलते बड़ी संख्या में लोगों ने समय से पहले ही सिलेंडर (LPG Cylinder) बुक करना शुरू कर दिया है। भारी डिमांड की वजह से अक्सर गैस एजेंसियों के बुकिंग नंबर बिजी आ रहे हैं या फोन कॉल के जरिए बुकिंग करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
यह भी पढ़ें-LPG उपभोक्ता जल्दी से कर लें ये काम, नहीं तो कट जाएगा गैस कनेक्शन
अगर आपके घर का भी सिलेंडर खत्म होने वाला है और फोन कॉल नहीं लग रहा, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। आजकल लगभग हर कोई व्हाट्सएप का इस्तेमाल करता है। गैस कंपनियों ने अब इसे बुकिंग का सबसे आसान जरिया बना दिया है। आपको बस अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से संबंधित कंपनी के नंबर पर एक मैसेज भेजना होगा-
Indane Gas- अपने फोन में 7588888824 सेव करें और ‘REFILL’ लिखकर भेजें।
HP Gas- 9222201122 पर ‘Hi’ या ‘Book’ लिखकर मैसेज करें।
Bharat Gas- 1800224344 पर ‘Hi’ या ‘Book’ लिखकर अपनी बुकिंग पूरी करें।

अगर आपके पास स्मार्टफोन नहीं है या इंटरनेट काम नहीं कर रहा, तो साधारण SMS के जरिए भी बुकिंग संभव है। ध्यान रहे कि SMS हमेशा अपने रजिस्टर्ड नंबर से ही भेजें। इसके अलावा बस एक मिस्ड कॉल दें और आपकी LPG सिलेंडर की बुकिंग स्वीकार कर ली जाएगी।
Indane Gas- 7718955555 पर ‘REFILL’ लिखकर भेजें।
Bharat Gas- 7715012345 या 7718012345 पर ‘LPG’ लिखकर SMS करें।
आज के डिजिटल युग में कई ऐसे मोबाइल ऐप्स हैं जो गैस बुकिंग की सुविधा देते हैं। इन ऐप्स के जरिए आप न सिर्फ बुकिंग कर सकते हैं, बल्कि पेमेंट भी आसानी से कर सकते हैं।
Paytm
Amazon
PhonePe
UMANG ऐप
Tag: #nextindiatimes #LPGCylinder #LPGCrisis




