31 C
Lucknow
Saturday, May 9, 2026

गैस संकट के बीच चेक करें अपने शहर में LPG सिलेंडर के दाम, देखें कितनी हुई बढ़ोतरी

डेस्क। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध ने वैश्विक ऊर्जा संकट खड़ा कर दिया है। स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से होने वाली सप्लाई बाधित होने के कारण दुनिया भर में तेल और गैस की किल्लत सामने आ रही है। युद्ध के चलते वैश्विक बाजार गैस सिलेंडर की कमी को देखते हुए भारत में भी लोग सिलेंडर खरीदने के लिए लाइन में लग गए हैं।

यह भी पढ़ें-20 दिन ज्यादा चलेगा गैस सिलेंडर! बस अपनाएं ये 5 आसान ट्रिक्स

इसी बीच घरेलू एलपीजी की कीमत (LPG Price) में 60 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। वहीं कमर्शियल सिलेंडर में 115 रुपये बढ़ाए गए हैं।

शहर कीमत (₹)
नई दिल्ली 913.00
मुंबई 912.50
गुड़गांव 921.50
बेंगलुरु 915.50
चंडीगढ़ 862.50
जयपुर 916.50
पटना 1,002.50
कोलकाता 939.00
चेन्नई 928.50
नोएडा 910.50
भुवनेश्वर 939.00
हैदराबाद 965.00
लखनऊ 950.50
त्रिवेंद्रम 922.00

कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत:

शहर कमर्शियल गैस कीमत (₹)
नई दिल्ली 1,883.00
मुंबई 1,836.00
चेन्नई 2,043.50
कोलकाता 1,988.50

सरकार की ओर से दावा किया जा रहा है भारत में गैस और तेल की आपूर्ति है, लोगों को अफवाहों पर ध्यान देने की जरूरत नहीं है। लेकिन इस बीच सरकार की ओर से गैस सिलेंडर की बुकिंग का समय 21 दिन से बढ़ाकर 25 दिन कर दिया गया है। बता दें भारत अपनी जरूरत का 62% LPG आयात (Import) करता है। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध की वजह से ‘होर्मुज स्ट्रेट’ (Strait of Hormuz) का समुद्री रास्ता बंद हो गया है। भारत के लगभग 90% गैस आयात इसी रास्ते से आते हैं, जिससे सप्लाई चेन टूट गई है।

सरकार ने साफ किया है कि बाजार में गैस की कमी की खबरों के चलते लोग पैनिक बुकिंग यानी घबराहट में बुकिंग) और जमाखोरी कर रहे हैं। हालांकि,सरकार का कहना है कि फिलहाल घबराने की जरूरत नहीं है।

Tag: #nextindiatimes #LPGcylinders #StraitofHormuz

RELATED ARTICLE