33 C
Lucknow
Thursday, March 12, 2026

त्रिग्रह योग से मिथुन सहित 5 राशियों को करियर में तरक्की के मिलेंगे अवसर

मेष: सुबह वृषभ राशि के चंद्र देव धन, आत्म-मूल्य और स्थिरता पर ध्यान बढ़ाते हैं। आप पैसों से जुड़े किसी काम को व्यवस्थित करने का मन बना सकते हैं। रात में मिथुन राशि के चंद्र देव नए विचार और तेज संवाद लाते हैं। वृश्चिक राशि का प्रभाव साझा मामलों में भावनात्मक समझ बढ़ाता है। तुला राशि के बुध देव रिश्तों में संतुलन लाते हैं।

वृषभ: वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन सुखद रहेगा। सुबह चंद्र देव आपकी ही राशि में रहकर आत्मविश्वास और भावनात्मक स्थिरता देते हैं। रात में मिथुन के चंद्र देव धन और भविष्य की योजनाओं पर ध्यान दिलाते हैं। वृश्चिक का प्रभाव रिश्तों में गहराई और ईमानदारी बढ़ाएगा। बुध देव कामकाज में संतुलन देते हैं।

मिथुन:आपकी राशि के दसवें भाव में मंगल का गोचर होने जा रहा है। इसके शुभ प्रभाव आपको करियर और व्यवसाय पर देखने को मिलेगा। अगर किसी काम में लंबे समय से मेहनत कर रहे थे को अब आपके प्रयास सफल होंगे। जो लोग सेना, पुलिस आदि के क्षेत्र में काम कर रहे हैं उन्हें कोई उपलब्धि प्राप्त हो सकती है। आप अपने बेहतर भविष्य के लिए योजनाएं बना सकते हैं।

कर्क :मंगल गोचर कर्क राशि के नौवें भाव में होगा, जो आपके लिए शुभ रहने वाला है। कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको कई नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा में आने वाली बाधाएं दूर होने के योग हैं। अगर लंबे समय से अपनी नौकरी में बदलाव या ट्रांसफर का विचार बना रहे तो यह गोचर आपके लिए शुभ रहने वाला है। 

सिंह : सिंह राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपको आज सामाजिक और राजनीतिक संपर्क से लाभ मिल सकता है। कारोबार में आज आपको लाभ का मौका मिलता रहेगा, कमाई में वृद्धि से आपका मन आज प्रसन्न होगा। विद्यार्थियों की उच्च शिक्षा में सफलता मिलेगी, जिससे आप प्रसन्न रहेंगे। आज आप कोई नया काम करेंगे तो वह जरूर पूरा होगा। विवाह योग्य लोगों के लिए भी आज अच्छे प्रस्ताव आ सकते हैं। आज आपको अपने खान-पान पर विशेष ध्यान देना होगा।

कन्या: कन्या राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपको आज अपने काम में सफलता मिलेगी। आपको शिक्षा के क्षेत्र में आज बेहतर प्रदर्शन करेंगे। शाम को आपके घर मेहमान का आगमन हो सकता है जिससे घर में चहल पहल की स्थिति रहेगी। अगर आज आप अपने ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से कोई लेन-देन कर रहे हैं तो एक बार अपने जीवनसाथी से इस बारे में चर्चा जरूर कर लें। आज आप बुजुर्गों की सेवा में भी कुछ समय व्यतीत करेंगे। आपको किसी अप्रत्याशित स्रोत से लाभ मिलेगा।

तुला: तुला राशि के लिए आज का दिन शुभ रहने वाला है। सितारे बताते हैं कि आज आप किसी नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू करेंगे तो आपका काम सफल होगा। बिजनस में आज आपकी कमाई अच्छी रहने वाली है। शाम का समय आपके लिए व्यस्तता वाला रहेगा। आपका कोई पारिवारिक मामला जमीन-जायदाद से संबंधित कोर्ट में चल रहा है तो उसमें आपका पक्ष मजबूत होगा और इस पर कुछ बातचीत हो सकती है। आज आपके घर में सुख-समृद्धि आएगी और मित्रों से भरपूर सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपको आज अपनी रचनात्मक क्षमता और अनुभव का लाभ मिलेगा। आप अपने लिए कुछ खरीदारी भी कर सकते हैं।

वृश्चिक :आपकी राशि के पंचम भाव में मंगल का गोचर होने जा रहा है। वृश्चिक राशि वालों के लिए यह गोचर अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आप अपनी योजनाओं को बेहतर तरीके से लागू करेंगे। पूर्व में किए किसी कार्य का आपको लाभ प्राप्त होने के संकेत हैं। विद्यार्थियों के लिए भी यह अवधि बेहद अनुकूल रहेगी। एकाग्रता में वृद्धि होगी और अपने विषयों में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। 

धनु: मंगल का गोचर आपकी राशि के चौथे भाव में होगा, जो धनु राशि वालों के लिए फलदायी रहने वाला है। संपत्ति से जुड़े क्षेत्र में आपको लाभ मिलने की संभावना है। कोई नई डील फाइनल हो सकती है। आर्थिक मामलों में समय अनुकूल रहेगा और आपको लाभ के अच्छे मौके प्राप्त हो सकते हैं। अगर वाहन खरीदने का विचार बना रहे थे तो उस क्षेत्र में भी लाभ मिलने के संकेत हैं।

मकर :आपकी राशि के तीसरे भाव में मंगल का गोचर होने जा रहा है। अगर जरूरी कार्यों में बाधाओं का सामना कर रहे थे तो अब आपको उनसे मुक्ति मिल सकती है। परिवार में अपने भाई-बहनों के साथ खुशनुमा पल व्यतीत कर सकते हैं। जिससे पुरानी यादें भी ताजा होंगी। आपके साहस और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, जिससे सही फैसले लेने में सक्षम रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको तरक्की के नए मार्ग मिल सकते हैं। 

कुंभ : कुंभ राशि के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा। आप आज शश राजयोग से शुभ लाभ पाएंगे। आज आप अपने बच्चों की शिक्षा को लेकर सजग नजर आएंगे और बच्चों के दाखिले संबंधी प्रयास में आप सफलता भी पाएंगे। अगर आप किसी संपत्ति को खरीदने-बेचने की सोच रहे हैं तो उसके कानूनी पहलुओं को गंभीरता से जांच लें। अगर आप आज कोई नया व्यवसाय शुरू करते हैं तो यह भी आपके लिए फायदेमंद रहेगा। जो जातक बीमार चल रहे हैं आज उनकी सेहत में भी सुधार दिखेगा। वैवाहिक जीवन में आप आज खुशियां पाएंगे।

मीन: मीन राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आज आपका दिन परिवार के साथ सुखद बीतेगा। आपको आज किसी कारण से यात्रा पर भी जाना हो सकता है। आज शाम के समय दोस्तों के साथ घूमने-फिरने के दौरान आपको कोई जरूरी और लाभदायक जानकारी मिलेगी। विद्यार्थियों को आज मानसिक और बौद्धिक क्षमता का लाभ मिलेगा। आप आज शोध कार्य में सफलता पाएंगे। माता-पिता से आपको सहयोग और लाभ मिलेगा। किसी अटके हुए काम में आपको आज सफलता मिलेगी। घर में आपके आज किसी सुख साधन का आगमन हो सकता है।

Tag: #nextindiatimes #astro #horoscope

(लेटेस्ट ख़बरें जानने के लिए फेसबुकट्विटर पर हमें फॉलो करें)

RELATED ARTICLE

close button