29 C
Lucknow
Wednesday, March 11, 2026

200MP कैमरा वाला नया Xiaomi 17 Ultra फोन लॉन्च, मिल रही हैं ये खूबियां

टेक्नोलॉजी डेस्क। Xiaomi ने Xiaomi 17 के साथ आज भारत में Xiaomi 17 Ultra लॉन्च कर दिया है। डिवाइस को आप ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म और कंपनी की वेबसाइट के जरिए खरीद पाएंगे। ये Leica के 1-इंच LOFIC सेंसर वाला दुनिया का पहला डिवाइस है। इतना ही नहीं इस फोन में Leica-ट्यून्ड क्वाड रियर कैमरा सेटअप देखने को मिल रहा है। साथ ही इस फोन में पावरफुल Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट मिल रहा है।

यह भी पढ़ें-Vivo T4 5G पर मिल रहा जबरदस्त डिस्काउंट, जल्दी से चेक करें डील

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो फोन में 6.9-इंच Xiaomi HyperRGB OLED डिस्प्ले देखने को मिल रहा है। साथ ही फोन में 120Hz तक का रिफ्रेश रेट सपोर्ट और 300Hz तक का टच सैंपलिंग रेट मिल रहा है। डिवाइस में 3,500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस, DCI-P3 कलर गैमट, HDR+ सपोर्ट और Dolby Vision भी मिल रहा है।फोन को पावर देने के लिए इसमें Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट दिया गया है।

जिसमें दो परफॉर्मेंस कोर हैं जो 4.6GHz की पीक क्लॉक स्पीड ऑफर करती हैं जबकि छह एफिशिएंसी कोर दी गई हैं जो 3.62GHz पर क्लॉक करते हैं। इतना ही नहीं इस फोन में 16GB LPDDR5x RAM और 512GB UFS 4.1 स्टोरेज मिल रही है। इसके अलावा फोन में 6,000mAh बैटरी और 90W वायर्ड और 50W वायरलेस फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिल रहा है।

फोटोग्राफी के लिए Xiaomi 17 Ultra में Leica-ट्यून्ड ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिल रहा है, जहां 50-मेगापिक्सल (f/1.67) का प्राइमरी कैमरा है। फोन के रियर कैमरा से आप 8K/30 fps पर वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकते हैं। साथ ही फोन में 1-इंच लाइट फ्यूजन 1050L सेंसर मिल रहा है। डिवाइस में ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन और 23mm इक्विवेलेंट फोकल लेंथ भी मिलती है। Xiaomi 17 Ultra की कीमत 1,39,999 रुपये से शुरू होती है।

Tag: #nextindiatimes #Xiaomi17Ultra #Technology

RELATED ARTICLE

close button