37 C
Lucknow
Wednesday, March 11, 2026

नॉर्मल दूध छोड़िए पीजिए A2 मिल्क, जानिए इसके गजब के फायदे

लाइफस्टाइल डेस्क। दूध (milk) को प्रोटीन का सबसे अच्छा स्रोत माना जाता है। एक कप दूध में लगभग 8.14 ग्राम प्रोटीन पाया जाता है, जो कि मुख्य रूप से केसीन और व्हे प्रोटीन होता है। दूध तो दूध है, आखिर, ए2 मिल्क को बाकी दूध से ज्यादा बेहतर क्यों माना जाता है और इसकी कौन-सी खूबियां इसे अलग बनाती हैं?

यह भी पढ़ें-गर्मियों में पी रहे हैं फ्र‍िज का ठंडा पानी तो हो जाएं सावधान !

अगर पौष्टिकता की बात करें तो ए2 मिल्क भी आम गाय का दूध ही है लेकिन इसमें सिर्फ एक ही प्रकार का बीटा-केसिन प्रोटीन पाया जाता है। रेगुलर मिल्क में ए1 और ए2 बीटा-केसिन पाया जाता है। ए1 प्रोटीन जहां छोटी आंत में पचकर बीटा-केसोमोर्फिन-7 (BCM-7) बनाता है और बीसीएम-7 वहां एब्जॉर्ब कर खून में पहुंच जाता है।

ए2 मिल्क के फायदे:

खून में ट्राइग्लिसराइड और कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ जाने से हाई ब्लड प्रेशर की समस्या हो सकती है। लेकिन ओमेगा-3 फैटी एसिड युक्त ए2 मिल्क पीने से कोलेस्ट्रॉल का स्तर काफी हद तक कम होता है। इसमें मौजूद पोटेशियम भी ब्लड प्रेशर में काफी फायदेमंद है। विटामिन डी का संबंध मूड डिसऑर्डर से भी होता है,ऐसे में विटामिन डी युक्त ए2 मिल्क पीने से सीजनल मूड डिसऑर्डर के लक्षणों में सुधार होता है।

विटामिन-ए रेटिना और कॉर्निया की सेहत को बेहतर बनाए रखने में मदद करता है। ए2 मिल्क में मौजूद विटामिन ए आपकी आंखों को हेल्दी बनाता है। इसका नियमित रूप से सेवन करने से यह आपको कैटेरेक्ट या मोतियाबिंद के खतरे से भी बचाता है। अगर आपको मिल्क एलर्जी है तो ए2 मिल्क हेल्दी विकल्प नहीं है और आपको इसका सेवन नहीं करना चाहिए। वैसे तो कुछ लोग इस स्थिति में भी ए2 मिल्क पचा लेते हैं लेकिन डॉक्टर की सलाह पर ही इसे लें।

Tag: #nextindiatimes #milk #Lifestyle #Health

RELATED ARTICLE

close button