टेक्नोलॉजी डेस्क। Xiaomi ने अपना नया टैबलेट लॉन्च कर दिया है जिसे कंपनी ने Xiaomi Pad 8 के नाम से पेश किया है। इस टैबलेट में कई प्रीमियम फीचर्स देखने को मिल रहे हैं। टैबलेट 11.2 इंच की 12-बिट डिस्प्ले के साथ आता है। साथ ही टैबलेट में स्नैपड्रैगन 8s Gen 4 प्रोसेसर की पावर मिल रही है जो इसे और भी खास बना देती है।
यह भी पढ़ें-ओपन-ईयर क्लिप-ऑन डिजाइन वाले खास ईयरबड्स हुए लॉन्च, देखें फीचर्स
स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Xiaomi Pad 8 में आपको 11.2 इंच की 12-बिट डिस्प्ले मिल रही है जिसका रिज़ॉल्यूशन 3.2K है। साथ ही ये टैबलेट HDR10+ के साथ 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट भी ऑफर कर रहा है। टैबलेट में डॉल्बी विजन और HDR विविड सपोर्ट भी मिल रहा है। टैबलेट में पावरफुल Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर देखने को मिल रहा है। इसमें LPDDR5T मेमोरी और UFS 4.1 स्टोरेज भी मिल रही है।

टैबलेट में 9,200mAh की बड़ी बैटरी भी मिल रही है। Xiaomi का कहना है कि ये अब तक किसी टैबलेट में दी गई सबसे बड़ी कैपेसिटी है। साथ ही इस टैबलेट में आपको 45W चार्जिंग सपोर्ट मिलता है और बॉक्स में 67W का चार्जर मिलता है। साथ ही इस टैबलेट में एक साथ दो एप चलाने के लिए एक वर्टिकल स्प्लिट-स्क्रीन लेआउट, बैकग्राउंड में कैलकुलेटर या चैट विंडो जैसे सेकेंडरी टूल खुले रखने के लिए एक हॉरिजॉन्टल कॉम्पैक्ट व्यू और एक वर्कस्टेशन मोड भी मिलता है जो डॉक को बड़ा करता है और ज़्यादा डेस्कटॉप जैसा इंटरफेस लाता है।
कीमत की बात करें तो भारत में Xiaomi Pad 8 की शुरुआती कीमत 33,999 रुपये से शुरू होती है जिसमें आपको 8GB + 128GB बेस मॉडल मिलता है। टैबलेट का 12GB + 256GB वेरिएंट 36,999 रुपये में और नैनो-टेक्सचर वेरिएंट 38,999 रुपये में आता है।
Tag: #nextindiatimes #Technology #XiaomiPad8




