36.3 C
Lucknow
Tuesday, March 10, 2026

बड़ी बैटरी वाला Realme Note 80 स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, कीमत भी कम

टेक्नोलॉजी डेस्क। Realme ने अपना लेटेस्ट बजट स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। यह स्मार्टफोन इंडोनेशिया, फिलीपीन्स और थाईलैंड में Realme Note 80 के नाम से पेश किया गया है। रियलमी का यह स्मार्टफोन Narzo 80 Lite 4G का टोन डाउन वेरिएंट है, जिसे कंपनी ने पिछले साल भारत में लॉन्च किया था।

यह भी पढ़ें-Realme Note 70T के फीचर्स आए सामने, जानें क्या होगा खास

Realme Note 80 स्मार्टफोन में 6.74-इंच का HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है। इस डिस्प्ले का रेजोल्यूशन 1600 x 720 पिक्सल, रिफ्रेश रेट 90Hz, टच सैंपलिंग रेट 180Hz तक और स्क्रीन-टू-रेश्यो 90.4% है। रियलमी के इस फोन में Unisoc T7250 चिपसेट दिया गया है। ग्राफिक्स के लिए इस फोन में Mali-G57 GPU दिया गया है। इस फोन को 4GB की LPDDR4X RAM के साथ दो ऑप्शन 64GB और 128GB के साथ पेश किया गया है।

फोटोग्राफी की बात करें तो फोन में 8MP का रियर कैमरा दिया गया है। इसके साथ ही सेल्फी के लिए फोन में 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। रियलमी के इस फोन में 6300mAh की बैटरी, 15W फास्ट चार्जिंग के साथ लॉन्च किया गया है। Realme Note 80 में डुअल सिम 4G LTE सपोर्ट के साथ लॉन्च किया गया है। रियलमी का यह फोन एंड्रॉयड 15 पर आधारित Realme UI पर रन करता है।

Realme Note 80 स्मार्टफोन को थाईलैंड में 4GB रैम और 64GB स्टोरेज के साथ 3,599 baht (करीब 10,360 रुपये) की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया है। थाईलैंड में 13 मार्च में सेल शुरू होगी। फिलीपीन्स में यह फोन TikTok शॉप पर PHP 3,999 (करीब 7000 रुपये) प्रमोशनल कीमत के साथ लिस्ट है। फिलीपीन्स में बिक्री 10 मार्च से शुरू होगी। इंडोनेशिया में रियली का यह फोन Rp 1,799,000 (करीब 10,000 रुपये) की शुरुआती कीमत में लाया गया है।

Tag: #nextindiatimes #RealmeNote80 #Realme

RELATED ARTICLE

close button