36.1 C
Lucknow
Monday, March 9, 2026

Amazon सेल में iPhone Air पर बड़ा डिस्काउंट, मिल रही बंपर छूट

टेक्नोलॉजी डेस्क। अगर आप भी काफी वक्त से कोई नया आईफोन खरीदने की सोच रहे हैं तो Amazon की Electronics Premier League 2026 सेल बेस्ट है। सेल में आप स्मार्टफोन, स्मार्ट टीवी, लैपटॉप, टैबलेट, एयर कंडीशनर, रेफ्रिजरेटर, वॉशिंग मशीन, कैमरा, ऑडियो डिवाइस जैसे कई प्रोडक्ट्स पर बेस्ट डील ले सकते हैं।

यह भी पढ़ें-लांच हुआ पावरफुल फोन Samsung Galaxy M15 5G, बेहद कम है कीमत

एप्पल के सबसे पतले iPhone Air की कीमत भारत में 1,19,900 रुपये से शुरू होती है लेकिन अभी ये डिवाइस अमेजन की Electronics Premier League सेल के दौरान सिर्फ 93,499 रुपये में मिल रहा है।HDFC Bank Credit Card EMI ट्रांजैक्शन पर 1,000 रुपये का एक्स्ट्रा डिस्काउंट भी मिल रहा है। इसके अलावा अगर आप ज्यादा डिस्काउंट लेना चाहते हैं तो एक्सचेंज ऑफर का भी लाभ ले सकते हैं जहां से आपको 45,000 रुपये तक की एक्सचेंज वैल्यू मिल सकती है।

स्पेसिफिकेशन्स के मामले में भी ये iPhone Air काफी पावरफुल है जहां आपको A19 चिपसेट मिल रहा है। साथ ही इस फोन में 6.5-इंच का OLED डिस्प्ले मिल रहा है जिसके साथ 120Hz तक का रिफ्रेश रेट सपोर्ट मिल रहा है। साथ ही डिवाइस में 3000 निट्स तक की आउटडोर पीक ब्राइटनेस भी मिल रही है।

फोटोग्राफी के लिए iPhone Air में 48MP का फ्यूजन कैमरा मिल रहा है। डिवाइस के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 18MP का सेल्फी कैमरा मिल रहा है। फोन में 2x ऑप्टिकल जूम सपोर्ट के साथ 4K वीडियो रिकॉर्डिंग की सुविधा भी मिल रही है।

खास बात यह है कि iPhone Air की मोटाई सिर्फ 5.6mm है और इसका वज़न लगभग 165 ग्राम है। यानी ये सबसे पतला और हल्का आईफोन है। डिवाइस में एक एक्शन बटन और एक कैमरा कंट्रोल बटन भी मिल रहा है, जिसके साथ USB-C चार्जिंग भी है।

Tag: #nextindiatimes #iPhoneAir #AmazonSale

RELATED ARTICLE

close button