32.2 C
Lucknow
Sunday, March 8, 2026

इम्युनिटी बढ़ाने से लेकर वजन घटाने तक…, मशरूम खाने के हैं गजब के फायदे

लाइफस्टाइल डेस्क। बदलते मौसम और अनहेल्दी लाइफस्टाइल की वजह से आजकल लोग अपनी डाइट में ऐसी चीजों को शामिल कर रहे हैं, जो स्वाद के साथ-साथ शरीर को पूरा पोषण भी देते हैं। इन्हीं में से एक है मशरूम (Mushrooms)। यह सिर्फ खाने में स्वादिष्ट ही नहीं, बल्कि सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद साबित होता है।

यह भी पढ़ें-भीगा या भुना हुआ चना? जानें सेहत के लिए क्या है ज्यादा फायदेमंद

मशरूम पोषक तत्वों से भरपूर होता है और इसे डेली डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए। मशरूम में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट शरीर को स्ट्रेस से भी बचाता है। साथ ही, यह बॉडी सेल्स को होने वाले नुकसानों से बचाने के लिए भी मददगार साबित होता है। मशरूम को खाने से ब्रेस्ट कैंसर का खतरा भी कम हो सकता है।

यह दिमाग की सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है। इसमें मौजूद पोषक तत्व माइल्ड कॉग्निटिव इम्पेयरमेंट यानी याददाश्त या सोचने-समझने से जुड़ी समस्याओं के खतरे से बचाने में मदद कर सकते हैं। साथ ही, यह पॉलीफेनॉल और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है, जो अल्जाइमर और पार्किंसंस जैसी बीमारियों से भी बचाता है। मशरूम आंतों के लिए बहुत फायदेमंद होता है।

मशरूम खाने से दिल की बीमारियों का खतरा भी कम हो सकता है। इनमें कई ऐसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो ब्लड वेसल्स में प्लाक को जमा होने से रोकते हैं। मशरूम खाने से कैलोरी, फैट और कोलेस्ट्रॉल लेवल कंट्रोल में रहता है। साथ ही, यह ब्लड प्रेशर को भी कंट्रोल करने में मदद करता है। अगर आप वजन कम करने की कोशिश कर रहे हैं, तो मशरूम आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है। आप अपनी डाइट में मशरूम को शामिल करके मोटापे से छुटकारा पा सकते हैं। मशरूम खाने से कई लोगों को अच्छे रिजल्ट्स मिले हैं।

Tag: #nextindiatimes #Mushrooms #Health #Lifestyle

RELATED ARTICLE

close button