स्पोर्ट्स डेस्क। आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 सेमीफाइनल में इंग्लैंड को रोमांचक मुकाबले में हराने के बाद भारत ने लगातार दूसरी बार फाइनल में जगह बना ली है। अब खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया का सामना न्यूजीलैंड (IND VS NZ) से होगा। यह मैच 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।
यह भी पढ़ें-ये हैं T20 World Cup के इतिहास में भारत-पाकिस्तान के रोमांचक मुकाबले
फाइनल मुकाबले के टिकट आधिकारिक तौर पर BookMyShow और ICC के पोर्टल के जरिए बेचे जा रहे हैं। टिकटों की भारी मांग के चलते ज्यादातर कैटेगरी फिलहाल “सोल्ड आउट” हो चुकी है। टिकट की कीमत की बात करें तो स्टेडियम के ऊपरी स्टैंड के लिए शुरुआती कीमत करीब 3000 रुपये से शुरू होती है। वहीं प्रीमियम हॉस्पिटैलिटी और क्लब लाउंज सीटों की कीमत लगभग 50 हजार से 75 हजार रुपये के बीच है।

फाइनल मुकाबले के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। स्टेडियम के गेट शाम 4 बजे से खुल जाएंगे जबकि मैच शाम 7 बजे शुरू होगा। ऐसे में दर्शकों को कम से कम 3 घंटे पहले स्टेडियम पहुंचने की सलाह दी गई है ताकि सुरक्षा जांच में ज्यादा समय न लगे। स्टेडियम में पावर बैंक, बैग, पानी की बोतल और छाते जैसे सामान पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे। फैंस को सिर्फ अपना मोबाइल फोन और वॉलेट ही अंदर ले जाने की इजाजत होगी।
अहमदाबाद के मोटेरा इलाके में स्थित यह स्टेडियम दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियमों में से एक है और यहां करीब 1.3 लाख दर्शकों के बैठने की क्षमता है। बड़ी भीड़ के कारण मोबाइल नेटवर्क भी प्रभावित हो सकता है, इसलिए डिजिटल टिकट पहले से डाउनलोड करके ऑफलाइन सेव रखना जरूरी होगा। भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाला यह मुकाबला सिर्फ एक बड़ा उत्सव बनने वाला है।
Tag: #nextindiatimes #T20WorldCup2026 #INDVSNZ




