एंटरटेनमेंट डेस्क। Holi का त्यौहार केवल रंगों का पर्व नहीं है यह रिश्तों में प्यार की मिठास घोलने का एक सुनहरा अवसर है। जब मौका होली का मजा दोगुना हो जाता है। अगर आप भी इस होली अपने परिवार के साथ घर पर बैठकर कुछ बेहतरीन देखना चाहते हैं, तो इन शानदार फिल्मों की लिस्ट आपके लिए बेस्ट हैं।
यह भी पढ़ें-55 अवॉर्ड जीतने वाली फिल्म ने हिला दिया था बॉलीवुड, हीरोइन ने ली थी 11 रु. फीस
ये जवानी है दीवानी:
रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण की यह फिल्म युवाओं के साथ-साथ बड़ों को भी खूब पसंद आती है। इस फिल्म का गाना ‘बलम पिचकारी’ आज भी होली में खूब सुना जाता है।यह कहानी दोस्ती, करियर और प्यार के इर्द-गिर्द घूमती है।
गोलियों की रासलीला राम-लीला:
अगर आप रंगों का असली विजुअल ट्रीट देखना चाहते हैं तो रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की यह फिल्म बेस्ट है। फिल्म में दो दुश्मन खानदानों के बीच पनपती प्रेम कहानी को बेहद खूबसूरती से दिखाया गया है।

नदिया के पार:
अगर आप पुरानी फिल्मों को देखना चाहते हैं, तो ‘नदिया के पार’ एक क्लासिक पसंद है। ग्रामीण परिवेश, सादगी और पारिवारिक कहानी वाली फिल्म आज भी उतनी ही शानदार है। इस फिल्म के गानों में जो गांव की होली का देसी अंदाज दिखता है, वह आपको अपने बचपन की याद दिला देगा।

मोहब्बतें:
आदित्य चोपड़ा द्वारा निर्देशित ‘मोहब्बतें’ अनुशासन और प्यार के बीच के संघर्ष की कहानी है। फिल्म में शाहरुख खान का वह अंदाज लोगों को बहुत पसंद है।
दीवाना:
शाहरुख खान की शुरुआती ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक ‘दीवाना’ भी होली के लिए बेहतरीन ऑप्शन है। फिल्म में शाहरुख खान और दिव्या भारती की केमिस्ट्री कमाल की है। खासकर वह सीन जहां शाहरुख एक विधवा महिला अपने प्रेम को गुलाल के जरिए जाहिर करता है।
Tag: #nextindiatimes #Entertainment #Holi




