32.7 C
Lucknow
Monday, March 2, 2026

देखें कौंन हैं T20 World Cup में सबसे ज्यादा कैच पकड़ने वाले टॉप खिलाड़ी

स्पोर्ट्स डेस्क। आईसीसी पुरुष T20 World Cup के इतिहास में केवल रन और विकेट ही नहीं, बल्कि मैदान पर पकड़े गए शानदार कैच भी मैच का पासा पलटने में अहम भूमिका निभाते हैं। इस टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे ज्यादा कैच पकड़ने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में दुनिया के कई दिग्गज शामिल हैं।

यह भी पढ़ें-T20 World Cup के नॉकआउट से अब तक कितनी बार बाहर हुआ ऑस्ट्रेलिया?

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप में सबसे ज्यादा कैच पकड़ने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में टॉप पर काबिज हैं।उन्होंने अपने करियर के दौरान 41 मैचों में शानदार फील्डिंग का प्रदर्शन करते हुए कुल 25 कैच पकड़े हैं।

टी20 विश्व कप में सबसे ज्यादा कैच पकड़ने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में साउथ अफ्रीका के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज एबी डिविलियर्स दूसरे नंबर पर हैं। उन्होंने अपने करियर में कुल 30 टी20 विश्व कप के मैच खेले हैं, जिसमें वे 23 कैच लपकने में सफल रहे हैं।

ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप में सबसे ज्यादा कैच पकड़ने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं। उन्होंने अपने करियर के दौरान टी20 विश्व कप के 35 मैचों में शानदार फील्डिंग करते हुए कुल 23 कैच पकड़े हैं।

आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप में सबसे ज्यादा कैच पकड़ने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में भारत के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा चौथे नंबर पर हैं। उन्होंने 2007 से 2024 के बीच कुल 47 टी20 विश्व मैचों में 21 कैच लपकने में सफल रहे हैं।

न्यूजीलैंड के पूर्व सलामी बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप में सबसे ज्यादा कैच पकड़ने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में पांचवें नंबर पर हैं। उन्होंने अपने करियर में कुल 28 टी20 विश्व कप के मैच खेले हैं, जिसमें गुप्टिल ने 19 कैच पकड़े हैं।

Tag: #nextindiatimes #T20WorldCup2026 #Cricket

RELATED ARTICLE

close button