22.8 C
Lucknow
Monday, March 9, 2026

कॉलेज स्टूडेंट्स के लिए ये हैं 5 दमदार Electric Bikes, कीमत भी है कम

ऑटो डेस्क। आज के कॉलेज स्टूडेंट्स, या फिर यूं कहें कि GenZ के लिए बाइक अब सिर्फ कॉलेज आने-जाने के लिए नहीं बल्कि उनकी पहचान और स्टाइल का हिस्सा भी बन चुकी है। इन Electric Bikes का डिजाइन आधुनिक है साथ ही इन्हें स्मार्ट तकनीक को ध्यान में रख कर बनाया जा रहा है। आइए जानते हैं ऐसी ही 5 दमदार बाइक्स के बारे में।

यह भी पढ़ें-Tata Sierra हुई लॉन्च, 22 साल बाद हुई लीजेंड वापसी

Matter Area 5000:

यह इलेक्ट्रिक बाइक कॉलेज जाने वाले स्टूडेंट्स को पसंद आती है। इसमें 5 KWH की बैटरी, Smart BMS और IP67 प्रोटेक्शन दी गई है, जिसकी एक्स शोरूम कीमत 1,81,308 है।

Revolt RV1 BlazeX:

इसमें अपग्रेडेड पावरट्रेन और लिथियम-आयन बैटरी के साथ 3 राइड मोड मिलते हैं जो- इको, नॉर्मल और स्पोर्ट हैं। इसमें LED लाइट और डिजिटल मीटर तो है ही और साथ में Anti Theft Alarm, लोकेशन ट्रैकिंग की सुविधा और राइड चेक करने जैसे फीचर्स भी हैं।

Ola Roadster X सीरीज:

Ola Roadster X इलेक्ट्रिक बाइक उन लोगों के लिए अच्छा ऑप्शन है जो कम कीमत में स्टाइलिश बाइक चाहते हैं। इसमें 4.3 इंच की LCD स्क्रीन और ओला का नया सॉफ्टवेयर MoveOS 5 मिलता है।

Oben Rorr EZ Sigma:

इस बाइक की सबसे बड़ी खासियत है कि यह 95 किमी प्रति घंटा की टॉप स्पीड, 0-40 किमी की रफ्ताप सिर्फ 3 सेकंड में पकड़ने की क्षमता और IDC मानक के मुताबिक 175 किमी की रेंज के साथ आती है। इसके 2 वेरिएंट है।

Ultraviolette UV X47:

इसमें बहुत ही पावरफुल मोटर, एडवांस बैटरी मैनेजमेंट सिस्टम, कई राइड मोड्स, LED लाइटिंग और टचस्क्रीन कंसोल जैसे फीचर्स दिए गए हैं। आप इसे मोबाइल एप से कनेक्ट करके बाइक की हेल्थ और चलाने के तरीके के बारे में जान सकते हैं।

Tag: #nextindiatimes #ElectricBikes #Automobile

RELATED ARTICLE

close button