33.1 C
Lucknow
Sunday, March 1, 2026

होली खेलने से पहले और बाद में करें ये काम, नहीं होंगी स्किन प्रॉब्लम्स

लाइफस्टाइल डेस्क। Holi का त्योहार कुछ ही दिनों में आने वाला है। यह हिंदू धर्म के सबसे अहम पर्वों में से एक है, जिसे हर साल धूमधाम से मनाया जाता है। रंगों का यह त्योहार अपने साथ ढेर सारी खुशियां और मस्ती लेकर आता है। हालांकि इस दौरान रंगों से खेलने की वजह से कई लोगों को परेशानियों का सामना भी करना पड़ता है।

यह भी पढ़ें-इन मुस्लिम देशों में नहीं खेली जाती होली, रंग भी दिखा तो मिलती है कड़ी सजा

कई लोगों को होली में खेले जाने वाले रंगों से एलर्जी की समस्या होने लगती है। हवा में मौजूद धूल और केमिकल वाले गुलाल के कारण लगातार छींक आना, नाक बहना या बंद होना, गले में खराश, आंखों में खुजली और खांसी जैसी दिक्कतें हो सकती हैं।मिलावटी या पक्के रंगों के संपर्क में आने से त्वचा लाल हो सकती है, उस पर खुजली वाले चकत्ते (रैशेस) पड़ सकते हैं या दाने निकल सकते हैं।

एलर्जी से बचने के लिए मिलावटी और केमिकल वाले रंगों से बचना चाहिए। हमेशा नेचुरल, त्वचा के लिए सेफ या घर के बने हर्बल रंगों का ही इस्तेमाल करें। रंग खेलने जाने से पहले अपने पूरे शरीर और बालों पर अच्छी तरह नारियल तेल या लोशन लगाएं। ऐसे कपड़े पहनें जिससे शरीर का ज्यादातर हिस्सा ढका रहे।

रंग खेलने के तुरंत बाद नहा लें, ताकि शरीर पर लगा केमिकल साफ हो जाए।साथ ही, घर में भी धूल-मिट्टी न जमने दें। अगर आपको एलर्जी के कोई भी लक्षण दिखें, तो इंटरनेट देखकर या अपनी मर्जी से दवा न खाएं। जिन लोगों को पहले से ही गंभीर एलर्जी या अस्थमा की शिकायत है, उन्हें अपनी जरूरी दवाएं (जैसे एंटीहिस्टामाइन, इनहेलर या एपिनेफ्रिन इंजेक्शन) हमेशा अपने पास रखनी चाहिए। पौष्टिक खान-पान, तनावमुक्त जीवनशैली अपनाकर आप अपनी इम्युनिटी को मजबूत कर सकते हैं।

Tag: #nextindiatimes #Holi2026 #Lifestyle

RELATED ARTICLE

close button