32.9 C
Lucknow
Sunday, March 1, 2026

कौन हैं अयातुल्ला अली खामेनेई? युद्ध में अब तक किन-किन की हुई मौत

डेस्क। अमेरिका और इजरायल की ओर से ईरान पर हमलों के बीच ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई को लेकर बड़े दावे सामने आए हैं। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की ओर से हमले में खामेनेई के मारे जाने का दावा किया गया है। इस बीच हम आपको बताते हैं कि खामेनेई के परिवार में कौन-कौन सदस्य हैं और अब तक किन लोगों की मौत हो चुकी है?

यह भी पढ़ें-जनगणना में मांगी जाती है ये डिटेल, जानें कितना लगता है समय

अयातुल्ला अली खामेनेई (Ayatollah Ali Khamenei) का जन्म 1939 में ईरान के मशहद शहर में हुआ था। वे 1989 से ईरान के सुप्रीम लीडर थे। इससे पहले वे 1981 से 1989 तक ईरान के राष्ट्रपति भी रहे। ईरान में सुप्रीम लीडर देश का सबसे ताकतवर पद होता है। सेना, न्यायपालिका, मीडिया और बड़ी नीतियों पर अंतिम फैसला सुप्रीम लीडर का ही होता है।

अली खामेनेई की पत्नी का नाम मंसूरा खजस्तेह बाघेरजादेह है। दोनों के कुल छह बच्चे हैं। इनमें चार बेटे और दो बेटियां शामिल हैं। उनके बेटों के नाम हैं मुस्तफा खामेनेई, मोजतबा खामेनेई, मसूद खामेनेई और मेयसम खामेनेई है। बेटियों के नाम बुशरा खामेनेई और हुदा खामेनेई बताए जाते हैं। परिवार आम तौर पर सार्वजनिक जीवन से दूर रहता है। उनके अधिकतर बच्चे धार्मिक और शैक्षणिक कामों से जुड़े रहे हैं।

रिपोर्टों के मुताबिक, हमलों के दौरान उनके परिवार के कई सदस्य भी जान गंवा चुके हैं। बताया गया है कि उनकी एक बेटी, एक पोता और पोती, दामाद की भी मौत हो गई है। कुछ दावों में यह कहा गया है कि हालिया बमबारी में बहू समेत परिवार के अन्य सदस्य भी मारे गए है। अली खामेनेई के दूसरे बेटे मोजतबा खामेनेई को ईरान की राजनीति में प्रभावशाली माना जाता है।

Tag: #nextindiatimes #AyatollahAliKhamenei #IranIsraelWar

RELATED ARTICLE

close button