स्पोर्ट्स डेस्क। T20 World Cup 2026 के सुपर-8 चरण में भारतीय टीम की अगली टक्कर वेस्टइंडीज से है। कप्तान सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में टीम इंडिया के लिए यह मुकाबला सेमीफाइनल का टिकट दिलाने वाला साबित हो सकता है। हालांकि इतिहास पर नजर डालें तो वेस्टइंडीज का रिकॉर्ड भारत के खिलाफ इस टूर्नामेंट में ज्यादा मजबूत रहा है।
यह भी पढ़ें-T20 World Cup 2026 में अब तक बने कितने रन, लगे इतने चौके-छक्के
दोनों टीमों के बीच अब तक टी20 वर्ल्ड कप में कुल चार मुकाबले खेले गए हैं। इनमें से तीन बार वेस्टइंडीज ने जीत हासिल की है, जबकि भारत को सिर्फ एक जीत मिली है। यानी हेड-टू-हेड रिकॉर्ड 3-1 से कैरेबियाई टीम के पक्ष में है। भारत- वेस्टइंडीज की पहली भिड़ंत 2009 में इंग्लैंड में हुई थी। उस मैच में भारत बड़ा स्कोर खड़ा नहीं कर सका और वेस्टइंडीज ने आसानी से लक्ष्य हासिल कर लिया था।

इसके बाद 2010 में कैरेबियाई धरती पर दोनों टीमें फिर आमने-सामने आईं। उस मैच में भी वेस्टइंडीज ने दमदार बल्लेबाजी और सधी हुई गेंदबाजी के दम पर भारत को एक बार फिर हार का स्वाद चखा दिया था। उसेक बाद 2014 के टी20 वर्ल्ड कप में भारत ने पहली बार वेस्टइंडीज को हराया। शानदार गेंदबाजी के दम पर भारत ने विरोधी टीम को कम स्कोर पर रोक दिया। इसके बाद भारतीय बल्लेबाजों ने संयमित बल्लेबाजी से लक्ष्य आसानी से हासिल कर लिया था। यह जीत भारत के लिए बेहद अहम थी और टीम फाइनल तक पहुंची थी।
सबसे यादगार मुकाबला 2016 के सेमीफाइनल में हुआ था। भारत ने बड़ा स्कोर खड़ा किया लेकिन वेस्टइंडीज ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए लक्ष्य आसानी से हासिल कर लिया था। उस हार ने भारतीय फैंस को गहरा झटका दिया था और वेस्टइंडीज बाद में चैंपियन भी बनी।
Tag: #nextindiatimes #T20WorldCup2026 #INDvsWI




