33.3 C
Lucknow
Saturday, February 28, 2026

सेमीफाइनल टिकट के लिए कल होगी भारत-वेस्टइंडीज में जंग, कहां देखें लाइव

स्पोर्ट्स डेस्क। T20 World Cup 2026 के सुपर-8 चरण में टीम इंडिया अब अपने सबसे अहम मुकाबले के लिए तैयार है। भारत का सामना 1 मार्च को वेस्टइंडीज से होगा और इस मैच को वर्चुअल क्वार्टर फाइनल माना जा रहा है। यानी जो टीम जीतेगी, वही सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की करेगी, जबकि हारने वाली टीम का सफर यहीं खत्म हो सकता है।

यह भी पढ़ें-T20 World Cup 2026 में अब तक बने कितने रन, लगे इतने चौके-छक्के

दोनों टीमों के लिए यह मुकाबला बेहद अहम है क्योंकि सेमीफाइनल में पहुंचने का रास्ता इसी मैच से होकर गुजरता है। यह मुकाबला कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा। टीम इंडिया जिम्बाब्वे के खिलाफ बड़ी जीत के बाद आत्मविश्वास से भरी हुई है और मैनेजमेंट प्लेइंग इलेवन में ज्यादा बदलाव के मूड में नजर नहीं आ रहा है। ऐसे में संजू सैमसन और अक्षर पटेल को एक बार फिर मौका मिल सकता है।

हालांकि जीत के बावजूद भारत की गेंदबाजी अभी भी चिंता का विषय बनी हुई है। जिम्बाब्वे के खिलाफ टीम इंडिया ने 184 रन खर्च किए थे, जिससे साफ है कि डेथ ओवरों में सुधार की जरूरत है। वेस्टइंडीज को अपने पिछले मैच में साउथ अफ्रीका के हाथों 9 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में कैरेबियाई टीम भी वापसी के इरादे से मैदान पर उतरेगी। बल्लेबाजी में भारत की फॉर्म अच्छी रही है, लेकिन गेंदबाजों को बेहतर प्रदर्शन करना होगा ताकि टीम दबाव में न आए।

भारत और वेस्टइंडीज के बीच यह सुपर-8 मुकाबला 1 मार्च को खेला जाएगा। मैच भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे शुरू होगा, टॉस शाम 6:30 बजे होगा। इस मुकाबले का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। वहीं ऑनलाइन दर्शक इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर देख सकते हैं।

Tag: #nextindiatimes #T20WorldCup2026 #INDvsWI

RELATED ARTICLE

close button