33.2 C
Lucknow
Saturday, February 28, 2026

वृषभ राशि के करियर में आएंगे बड़े बदलाव, जानें आपकी राशि पर कैसा रहेगा प्रभाव

मेष:आज मेष राशि के जातकों का पूरा ध्यान नेटवर्किंग और अपने संवाद कौशल को बेहतर बनाने पर रहेगा। चंद्रदेव आपके तीसरे भाव में गोचर कर रहे हैं, जो आपके अंदर कुछ नया सीखने की जिज्ञासा जगाएंगे। ग्यारहवें भाव में ग्रहों की भीड़ और वक्री बुधदेव के कारण पुरानी सामाजिक जिम्मेदारियां अचानक सामने आ सकती हैं। प्रेम संबंधों में अपनी बात स्पष्टता से कहें, लेकिन खुद को सही साबित करने की जिद में बहस से बचें। 

वृषभ :वृषभ राशि के लिए आज का दिन अपनी जमा-पूंजी की सुरक्षा और करियर के लक्ष्यों पर दोबारा विचार करने का है। चंद्रदेव आपके दूसरे भाव को एक्टिव कर रहे हैं, जिससे आर्थिक लेन-देन में आपकी समझ तेज होगी। आपके दशम भाव में वक्री बुधदेव और मंगलदेव की उपस्थिति करियर में कुछ महत्वपूर्ण बदलावों की ओर ले जाएंगे। प्रेम संबंधों में आज आपका फोकस स्थिर रहेगा और पार्टनर के साथ भविष्य की योजनाओं पर चर्चा हो सकती है। 

मिथुन :आज चंद्रदेव आपकी ही राशि के पहले भाव में विराजमान हैं, जिससे आप ज्यादा एक्टिव रहेंगे लेकिन बातचीत में गुस्सा या कड़वाहट दिखाने से बचें। आपकी राशि के स्वामी बुधदेव नवम भाव में वक्री हैं, जो आपको अपनी दीर्घकालिक योजनाओं की समीक्षा करने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। प्रेम संबंधों में आज आप समान विचारधारा वाले लोगों की ओर आकर्षित हो सकते हैं, लेकिन किसी पुराने विवाद को हवा न दें। 

कर्क :कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन अपने गहरे इमोशंस और वित्तीय रहस्यों को बारीकी से जानने का है। चंद्रदेव आपके बारहवें भाव में गोचर कर रहे हैं, जो एकांत और आध्यात्मिक शांति की इच्छा बढ़ाएंगे। अष्टम भाव में वक्री बुधदेव और राहु की उपस्थति किसी छिपे हुए सच या पुरानी गलती को सामने ला सकती है। प्रेम संबंधों में आज का दिन नए अध्याय के बजाए पुराने जख्मों को भरने के लिए अधिक उपयुक्त है।

सिंह : सिंह राशि के लोगों को करियर में लाभ होगा और आपकी योजनाएं सफल होंगी। प्रतिस्पर्धा के क्षेत्र में आगे बढ़ेंगे। आपका भाग्‍य साथ देगा और कोई रुका कार्य पूर्ण होगा। शाम से लेकर रात तक का समय परिवार के लोगों के साथ आनंद में बीतेगा। खान-पान का विशेष ध्यान नियंत्रण रखें और अपने काम पर फोकस करें। सोचकर खर्च करें। वरना आपको नुकसान हो सकता है।

कन्या:आज का दिन आपका सामान्य रहेगा। आप किसी काम के लिए बाहर लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में बड़ा निवेश न करें। आर्थिक स्थिति में गिरावट महसूस करेंगे। परिवार में किसी अपने का दुखद समाचार प्राप्त होगा। मन अशांत रहेगा। वाणी पर संयम रखें। वाद-विवाद से दूर रहें।

तुला:कन्या राशि के जातकों को आज अपनी प्रोफेशनल इमेज सुधारने और डेली वर्कफ्लो की मुश्किलों को दूर करने पर ध्यान देना चाहिए। चंद्रदेव आपके दशम भाव में विराजमान हैं, जिससे कार्यक्षेत्र में आपकी बातों को गंभीरता से लिया जाएगा। आपकी राशि के स्वामी बुधदेव छठे भाव में वक्री हैं, जो आपके हेल्थ रूटीन और सहकर्मियों के साथ संबंधों में सुधार की आवश्यकता दिखाते हैं। 

वृश्चिक :वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन गहरे आंतरिक चिंतन के लिए घरेलू उलझनों को सुलझाने का है। चंद्रदेव आपके अष्टम भाव में संचार कर रहे हैं, जो आपको रहस्य और शोध की ओर आकर्षित करेंगे। चतुर्थ भाव में पांच ग्रहों की हलचल परिवार या प्रॉपर्टी से जुड़े पुराने मामलों पर क्लैरिटी लाएगी। प्रेम संबंधों में आज आप रिश्ते में पूरी सच्चाई और गहराई की तलाश करेंगे, जिससे पुराने पार्टनर की यादें ताजा हो सकती हैं।

धनु: धनु राशि के लोगों का दिन शुभ है और आपकी सुख सुविधाओं में वृद्धि होने से आपका मन काफी प्रसन्‍न होगा। सुख भोग के साधनों में वृद्धि होगी। ऑफिस में किसी सहयोगी के कारण आपको परेशानी हो सकती है और आपका काम खराब हो सकता है। धन के लेन-देन में सावधानी बरतें, वरना आपका पैसा फंस सकता है। दिन में किसी वजह से आपको कोर्ट कचहरी के चक्कर काटने पड़ सकते हैं और उसमें आपकी विजय होगी।

मकर: मकर राशि के लोगों का दिन शुभ है और आपको मन के अनुकूल लाभ होने से हर्ष होगा। आपकी आर्थिक स्थिति पहले की तुलना में बेहतर होगी और कारोबार में कुछ बदलाव करने के बारे में सोच सकते हैं। व्यवसाय परिवर्तन की योजना बन रही है। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता प्राप्‍त होगी और आप जिम्‍मेदारियां पूर्ण कर पाएंगे। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें, वरना आपको नुकसान हो सकता है और आपका खर्च बढ़ सकता है।

कुंभ :कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन पर्सनल ऑडिट का है, जहां आपको अपनी रचनात्मक और बौद्धिक पहचान को निखारना है। चंद्रदेव आपके पंचम भाव में गोचर कर रहे हैं, जो आपके मन में आनंद और रोमांस की लहर पैदा करेंगे। आपके पहले भाव में पांच ग्रहों का शक्तिशाली जमावड़ा और वक्री बुधदेव आपको आत्म-चिंतन और री-ब्रांडिंग की ओर प्रेरित कर रहे हैं।

मीन:मीन राशि के जातकों को आज अपने मन में छिपी हुई बातों को समझने और घरेलू संवाद को सावधानी से संभालने की जरूरत है। चंद्रदेव आपके चौथे भाव में संचार कर रहे हैं, जो घर की व्यवस्था और भावनात्मक सुरक्षा पर ध्यान केंद्रित करेंगे। बारहवें भाव में ग्रहों का जमावड़ा और वक्री बुधदेव पुराने सपनों या यादों को दोबारा सामने ला सकते हैं। प्रेम संबंधों में आज बाहर जाने के बजाय घर पर रहकर गहरी और मीनिंगफुल बातचीत करना ज्यादा सुखद रहेगा।

Tag: #nextindiatimes #astro #horoscope

(लेटेस्ट ख़बरें जानने के लिए फेसबुकट्विटर पर हमें फॉलो करें)

RELATED ARTICLE

close button