31.7 C
Lucknow
Friday, February 27, 2026

ये 3 आदतें बन रहीं लिवर कैंसर की वजह, इन तरीकों से करें इसकी पहचान

लाइफस्टाइल डेस्क। भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता का निधन हो गया है। पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे रिंकू के पिता फोर्थ स्टेज Liver Cancer से पीड़ित थे, जिसके चलते उनका निधन हो गया है। लिवर कैंसर एक गंभीर समस्या है, जो कई मामलों में जानलेवा साबित हो सकती है।

यह भी पढ़ें-कितना ब्लड प्रेशर होने पर आ सकता है हार्ट अटैक?

आमतौर पर यह बीमारी सिरोसिस या हैपेटाइसिस-बी या सी के कारण होती है। इसके अलावा कई बार फैटी लिवर की अनदेखी भी इसका कारण बन सकती है। यह खतरनाक इसलिए माना जाता है,क्योंकि यह कंडीशन लिवर सेल्स को नुकसान पहुंचाती है और धीरे-धीरे उसे पूरी तरह खराब कर सकती है। सबसे चिंता की बात यह है कि जब तक मरीज को तकलीफ महसूस होती है, तब तक लिवर को काफी नुकसान पहुंच चुका होता है।

ज्यादा चीनी, मैदा, कोल्ड ड्रिंक्स और पैकेट बंद फूड्स खाने से लिवर में फैट तेजी से जमा होता है। इसकी जगह हरी सब्जियां, साबुत अनाज, मेवे और मछली खाना फायदेमंद है। घंटों एक जगह बैठे रहने से लिवर फैट को पचा नहीं पाता। हफ्ते में कम से कम 150 मिनट की फिजिकल एक्टिविटी या रोजाना पैदल चलना लिवर के लिए बेहद जरूरी है। मोटापा, डायबिटीज और हाई कोलेस्ट्रॉल जैसी समस्याएं फैटी लिवर के खतरे को कई गुना बढ़ा देती हैं।

चूंकि इसे साइलेंट डिजीज कहा जाता है, इसलिए इन लक्षणों पर गौर करना जरूरी है। लगातार थकान महसूस होना, पेट के ऊपरी दाहिने हिस्से में हल्का दर्द या भारीपन, मेडिकल चेकअप में लिवर एंजाइम्स का बढ़ा होना आदि इसके संकेत हैं। फैटी लिवर भले ही हानिकारक माना जाता है, लेकिन शुरुआती स्टेज में इसे पूरी तरह ठीक किया जा सकता है। अगर आप हाई रिस्क ग्रुप में हैं, तो समय-समय पर डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

Tag: #nextindiatimes #LiverCancer #Health

RELATED ARTICLE

close button