31 C
Lucknow
Friday, February 27, 2026

यूपी में भाजपा ने 11 जिलाध्यक्षों का किया ऐलान, सिद्धार्थनगर में भी बड़ा बदलाव

सिद्धार्थनगर। भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश में संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने की दिशा में एक और कदम बढ़ाते हुए 11 नए जिलाध्यक्षों के नामों की घोषणा की। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने अधिकृत सूची जारी करते हुए विभिन्न क्षेत्रों में नई जिम्मेदारियां सौंपीं।

यह भी पढ़ें-सिद्धार्थनगर में सपा नेता पर जानलेवा हमला, BJP नेता पर लगा गंभीर आरोप

सिद्धार्थनगर में कन्हैया पासवान की जगह दीपक मौर्य को BJP का नया जिलाध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा गोंडा, अयोध्या जिला, अयोध्या महानगर और मीरजापुर समेत कई जिलों में संगठनात्मक बदलाव किया गया है। आगामी चुनावों को देखते हुए संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से अहम निर्णय लिया गया है।

आपको बता दें गोरखपुर क्षेत्र में सिद्धार्थनगर जिले की जिम्मेदारी दीपक मौर्य को दी गई है।अवध क्षेत्र में अयोध्या जिले के लिए राधेश्याम को जिलाध्यक्ष बनाया गया है, जबकि अयोध्या महानगर की कमान कमलेश श्रीवास्तव को सौंपी गई है। गोंडा में इकबाल बहादुर तिवारी और लखीमपुर में अरविंद गुप्ता को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई है। काशी क्षेत्र के अंतर्गत मिर्जापुर जिले में लाल बहादुर सरोज को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

ब्रज क्षेत्र में पीलीभीत जिले की कमान गोकुल प्रसाद मौर्य को सौंपी गई है। पश्चिम क्षेत्र में शामली से रामजी लाल कश्यप, अमरोहा से उदय गिरी गोस्वामी, सहारनपुर से अजीत सिंह राणा और बागपत से नीरज शर्मा को जिलाध्यक्ष घोषित किया गया है। भाजपा के उत्तर प्रदेश में कुल 98 संगठनात्मक जिले हैं। अब तक 95 जिलाध्यक्षों की घोषणा की जा चुकी है।

(रिपोर्ट- दीप यादव, सिद्धार्थनगर)

Tag: #nextindiatimes #BJP #Siddharthnagar

RELATED ARTICLE

close button