22.8 C
Lucknow
Wednesday, February 25, 2026

सिद्धार्थनगर में चाकू की नोक पर वारदात, लाखों के जेवर और नगदी पर हाथ साफ

सिद्धार्थनगर। जिले के डुमरियागंज कस्बे में लगातार हो रही चोरी की वारदातों ने लोगों की नींद उड़ा दी है। नकाबपोश बदमाश चाकू की नोक पर घरों में घुसकर लाखों के जेवर और नगदी लूट (robbery) ले गए। पीड़ित परिवारों ने पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाई है।

यह भी पढ़ें-‘यादव जी की लव स्टोरी’ का यादव समाज ने किया विरोध, कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन

डुमरियागंज कस्बे के वार्ड नंबर 12, हबीबुल्लाह नगर में सोमवार की देर रात करीब एक बजे तीन नकाबपोश बदमाशों ने एक घर का दरवाजा खोलकर अंदर घुस गए। घर में सो रही महिला और उसकी बेटी को चाकू की नोक पर बंधक बना लिया। पीड़िता सूर्यमति पत्नी रामसागर के अनुसार बदमाशों ने गले पर चाकू रखकर जान से मारने की धमकी दी और घर में रखा चावल की बोरी, सोने की झुमकी, पायल, तीन मंगलसूत्र, दो पावजेब और करीब पांच हजार रुपये नगद लेकर फरार हो गए।

इतना ही नहीं, इसी वार्ड की निवासी पूनम पत्नी पिंटू और सरिता पत्नी महेश ने भी बीते शनिवार की रात चाकू की नोक पर चोरी की वारदात का आरोप लगाया है। लगातार हो रही इन घटनाओं से इलाके में दहशत का माहौल है। दोनों घरों को मिलाकर बदमाश करीब दस लाख रुपये के जेवर और करीब तीस हजार रुपये नगदी लेकर फरार हो गए।

रात में अचानक घर में घुसकर चाकू दिखाने लगे। बोले चुप रहो नहीं तो जान से मार देंगे। सारा जेवर और पैसा लेकर भाग गए। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं ने पुलिस की रात्रि गश्त पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। पीड़ित परिवारों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। अब देखना होगा कि पुलिस कब तक इन वारदातों का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार करती है।

(रिपोर्ट- दीप यादव, सिद्धार्थनगर)

Tag: #nextindiatimes #Siddharthnagar #robbery

RELATED ARTICLE

close button