22.8 C
Lucknow
Wednesday, February 25, 2026

6500 mAh बैटरी वाला Vivo Y05 लॉन्च, जानें इस फोन के फीचर्स

टेक्नोलॉजी डेस्क। वीवो ने अपने एक और नया फोन लॉन्च कर दिया है जिसे कंपनी ने Vivo Y05 के नाम से पेश किया है। कंपनी ने इस डिवाइस को ऑफिशियली मलेशिया और सऊदी अरब में लॉन्च किया है। यह एक एंट्री-लेवल डिवाइस है जिसमें 120Hz डिस्प्ले और बड़ी बैटरी देखने को मिल रही है। फोन को खास तौर से बजट यूजर्स को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।

यह भी पढ़ें-Samsung Galaxy F70e 5G लॉन्च, कीमत इतनी कम कि चौंक जाएंगे आप

वीवो के इस फोन में 6.74-इंच का LCD डिस्प्ले देखने को मिल रहा है। साथ ही डिवाइस में 120Hz तक का रिफ्रेश रेट सपोर्ट मिल रहा है। डिवाइस 260ppi पिक्सल डेंसिटी और 1200 निट्स तक ब्राइटनेस ऑफर कर रहा है। फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिल रहा है। फोन को पावर देने के लिए इसमें 12 nm प्रोसेस पर बना Unisoc T7225 प्रोसेसर है।

कैमरा की बात करें तो फोन में f/2.0 अपर्चर और रियर फ्लैश लाइट के साथ 8-मेगापिक्सल का रियर कैमरा मिल रहा है। साथ ही डिवाइस में f/2.2 अपर्चर के साथ 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिल रहा है। इसके अलावा डिवाइस में 6,500mAh की Li-ion बैटरी और 15W चार्जिंग सपोर्ट मिल रहा है। डिवाइस में Android 16 पर बेस्ड OriginOS 6.0 मिल रहा है।

इसके साथ ही डिवाइस में 4GB तक LPDDR4X RAM और 64GB eMMC 5.1 स्टोरेज मिल रही है। डिवाइस में 4GB एक्सटेंडेड RAM सपोर्ट भी है जिससे फोन में 8GB RAM हो जाती है। साथ ही माइक्रो SD से 2TB तक एक्सपैंडेबल स्टोरेज का ऑप्शन भी मिल रहा है। हालांकि ये एक 4G VoLTE फोन है जिसमें डुअल SIM, Wi-Fi 2.4GHz और 5GHz, ब्लूटूथ 5.2 और USB टाइप-C पोर्ट मिल रहा है। ये फोन ब्लैक और ब्लू कलर ऑप्शन में आता है।

Tag: #nextindiatimes #VivoY05 #Technology

RELATED ARTICLE

close button