टेक्नोलॉजी डेस्क। Oppo Enco Air 5 Pro चीन में लॉन्च हो गया है। नया ट्रू वायरलेस स्टीरियो TWS हेडसेट, Enco Air 4 Pro का सक्सेसर है, जिसे 2024 में पेश किया गया था। ईयरबड्स में 12mm ड्राइवर है, LHDC 5.0 Hi-Res ऑडियो सपोर्ट करता है और 55dB तक का एक्टिव नॉइज कैंसलेशन ऑफर करता है।
यह भी पढ़ें-Huawei Enjoy 70X प्रीमियम फोन लांच, बेहद कम है कीमत
ये बड्स ब्लूटूथ 6.0 कनेक्टिविटी को भी सपोर्ट करते हैं और चार्जिंग केस के साथ 54 घंटे तक की बैटरी लाइफ देने का दावा किया गया है। चीन में Oppo Enco Air 5 Pro की कीमत CNY 329 (लगभग 4,300 रुपये) है। यह मूनस्टोन व्हाइट और मिडनाइट ब्लैक कलर ऑप्शन में आता है। ईयरबड्स अभी चीन में प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध हैं और 2 मार्च से बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे।

Oppo Enco Air 5 Pro में 12mm ड्राइवर है और ये 20Hz से 40KHz की फ्रीक्वेंसी रेंज को सपोर्ट करता है। ईयरबड्स AAC, SBC, और LHDC 5.0 हाई-रेस ऑडियो कोडेक्स को 1Mbps तक वायरलेस ट्रांसमिशन रेट के साथ सपोर्ट करते हैं। बड्स 55dB तक का एक्टिव नॉइज कैंसलेशन ऑफर करते हैं। यूजर्स ANC ऑन, अडैप्टिव मोड, ट्रांसपेरेंसी मोड और ANC ऑफ के बीच स्विच कर सकते हैं। Oppo में क्लियर वॉयस कॉल के लिए तीन-माइक्रोफोन कॉल नॉइज कैंसलेशन भी शामिल है।
हर Oppo Enco Air 5 Pro ईयरबड में 62mAh की बैटरी है, जबकि चार्जिंग केस में 530mAh सेल है। Oppo का दावा है कि ये ANC ऑन होने पर एक बार चार्ज करने पर सात घंटे तक और ANC ऑफ होने पर 13 घंटे तक प्लेबैक ऑफर करता है। दावे के मुताबिक चार्जिंग केस के साथ, ANC ऑन होने पर कुल बैटरी लाइफ 29 घंटे तक और ANC ऑफ होने पर 54 घंटे तक है।
Tag: #nextindiatimes #OppoEncoAir5Pro #Oppo




