23.6 C
Lucknow
Tuesday, February 24, 2026

कौन है उदय भानु चिब; जिन्हें राहुल गांधी ने बताया ‘बब्बर शेर’

नई दिल्ली। एआई इम्पैक्ट समिट में यूथ कांग्रेस द्वारा किए गए शर्टलेस विरोध प्रदर्शन के मामले में दिल्ली पुलिस ने भारतीय युवा कांग्रेस के अध्यक्ष उदय भानु चिब को गिरफ्तार कर लिया है। कोर्ट ने दिल्ली पुलिस को चिब की 4 दिन की रिमांड को भी मंजूरी दे दी है। वहीं राहुल गांधी ने गिरफ्तार किए गए यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को ‘बब्बर शेर’ बताया है।

यह भी पढ़ें-इंदिरा गांधी की शादी में नहीं गए थे जवाहर लाल नेहरू, जानें आखिर क्या थी वजह?

Uday Bhanu Chib जम्मू के पलौड़ा के रहने वाले हैं। उनके पिता हरि सिंह भी कांग्रेस में वरिष्ठ नेता हैं। वह राजपूत समुदाय से आते हैं। उदय भानु चिब वर्तमान में भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। वह किसानों, युवाओं और महिलाओं के मुद्दे पर अपनी आवाज बुलंद करते रहते हैं। यूथ कांग्रेस चीफ बनने से पहले वह युवा कांग्रेस महासचिव और NSUI के महासचिव के पद पर रह चुके हैं।

उदय भानु चिब को जम्मू-कश्मीर भारतीय युवा कांग्रेस और NSUI के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष पद की भी जिम्मेदारी मिल चुकी है। यह मामला उस समय चर्चा में आया जब युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने एआई समिट के दौरान बिना शर्ट पहने विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार की नीतियों, बढ़ती बेरोजगारी और एआई से जुड़े मुद्दों को लेकर नारेबाजी की।

बता दें कि भानु चिब की गिरफ्तारी के साथ ही इस मामले में गिरफ्तार किए गए लोगों की कुल संख्या आठ हो गई है। इससे पहले सोमवार को आरोपियों जितेंद्र यादव, राजा गुर्जर व अजय कुमार को ग्वालियर सहित अन्य लोगों के साथ गिरफ्तार किया गया था। यूथ कांग्रेस चीफ की गिरफ्तारी के बाद विरोध प्रदर्शनों की आशंका को देखते हुए पुलिस ने राजधानी के प्रमुख स्थानों पर सुरक्षा बढ़ा दी है।

Tag: #nextindiatimes #UdayBhanuChib #Congress #RahulGandhi

RELATED ARTICLE

close button