30 C
Lucknow
Tuesday, February 24, 2026

वायुसेना के जवान पर टूटा पुलिस वालों का कहर, की जमकर पिटाई; जांच शुरू

कानपुर। यूपी के कानपुर के घाटमपुर में वायुसेना के एक जवान के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। शादी समारोह से लौट रहे वायुसैनिक को खाकी वर्दीधारियों (Police) ने पूछताछ के लिए रोका। आरोप है कि विरोध पर दरोगा और पुलिसकर्मियों ने उनसे अभद्रता की। इस बीच मारपीट में जवान के बाएं कान का पर्दा फट गया और वह पिछले तीन दिनों से एयरफोर्स अस्पताल में भर्ती हैं।

यह भी पढ़ें-सिद्धार्थनगर में साइबर फ्रॉड का नया तरीका, निजी मामलों से ऐसे ऐंठ रहे पैसे

जानकारी के मुताबिक देवमनपुर गांव के निवासी नितीश सचान भारतीय वायुसेना में कार्यरत हैं। घटना की रात नितीश एक विवाह समारोह से लौट रहे थे। रात करीब 11:30 बजे जब वह मूसानगर रोड स्थित एक गेस्टहाउस के पास पैदल जा रहे थे, तभी घाटमपुर थाने की गश्ती टीम ने उन्हें रोक लिया।

उन्होंने परिचय देते हुए समारोह से घर लौटने की बात कही। इस बीच पुलिसकर्मियों ने पूछताछ के बहाने उनसे अभद्रता की, विरोध करते हुए उन्होंने वीडियो बना लिया। उन्होंने जब मोबाइल से इसका वीडियो बनाया तो पुलिसकर्मी भड़क गए और दरोगा ने चौकी प्रभारी समेत दो और दरोगा को मौके पर बुला लिया। सभी ने उससे मोबाइल का लॉक खोलने का दबाव बनाया। मोबाइल लॉक खोलने का दबाव बनाते हुए घाटमपुर थाने ले जाकर अभद्रता की और थप्पड़ मारे।

इस मारपीट में जवान के कान का पर्दा फट गया। परिजनों ने तत्काल नितीश को कानपुर के सेवेन एयर फोर्स अस्पताल पहुंचाया, जहां जांच में कान के पर्दे के फटने का दावा किया जा रहा है। शिकायत मिलने पर डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी ने तुरंत कार्रवाई करते हुए एडीसीपी योगेश कुमार को जांच सौंपी है। डीसीपी ने कहा कि जांच रिपोर्ट आने के बाद दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त विभागीय और कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Tag: #nextindiatimes #Police #Kanpur

RELATED ARTICLE

close button