स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के अगले मैच का सभी फैंस को बेसब्री से इंतजार है। सुपर-8 में दक्षिण अफ्रीका के हाथों बड़ी हार के बाद सूर्यकुमार यादव एंड टीम के लिए मुश्किल खड़ी हो गई है, क्योंकि अब भारत अपनी जीत के साथ अन्य मैचों के नतीजों पर भी निर्भर है।
यह भी पढ़ें-ये हैं T20 World Cup के इतिहास में भारत-पाकिस्तान के रोमांचक मुकाबले
भारत T20 World Cup 2026 के सुपर-8 राउंड में ग्रुप 1 का हिस्सा है, जिसमें दक्षिण अफ्रीका के साथ मैच हो चुका है। भारत इस मैच को 76 रनों के बड़े अंतर से हार गई। इस ग्रुप में वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे भी हैं, जिनके बीच सोमवार को मुकाबला हुआ था। वेस्टइंडीज टीम 107 रनों से जीतकर अंक तालिका में टॉप पर आ गई है।
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भारतीय क्रिकेट टीम का अगला जिम्बाब्वे के साथ है। भारत और जिम्बाब्वे सुपर-8 में अपना पहला मैच हार चुकी हैं। भारत और जिम्बाब्वे के बीच मैच गुरुवार, 26 फरवरी को है। ये मैच शाम को 7 बजे से शुरू होगा। ये महत्वपूर्ण मुकाबला चेन्नई के एम ए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। जिम्बाब्वे ने लीग स्टेज में ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका को हराया था।

सुपर-8 राउंड के सभी मैचों के बाद अंक तालिका में जो टीमें टॉप-2 पर रहेंगी, वो सेमीफाइनलिस्ट बनेंगी और अन्य 2 टीमों का सफर खत्म हो जाएगा।टीमों के अंकों के आधार पर टेबल तय होती है, लेकिन जब दो टीमों के अंक बराबर होते हैं तो नेट रन रेट के आधार पर टीम का क्रम तय होता है। ऐसे में भारत को अपने दोनों मैच तो जीतने ही हैं, साथ में चाहिए कि दक्षिण अफ्रीका वेस्टइंडीज को हरा दे। इस स्थिति में भारत के 4 अंक हो जाएंगे और वेस्टइंडीज के 2 ही अंक रहेंगे।
Tag: #nextindiatimes #T20WorldCup2026 #INDVsZIM




