29.6 C
Lucknow
Tuesday, February 24, 2026

खाने के तुरंत बाद पीते हैं पानी, पाचन को नुकसान पहुंचा सकती है यह आदत

लाइफस्टाइल डेस्क। भारतीय संस्कृति और आयुर्वेद में खाना खाने के कुछ नियम बताए गए हैं, जिनमें से एक सबसे जरूरी नियम है, खाना खाने के तुरंत बाद पानी न पीना। हममें से कई लोगों की आदत होती है कि खाना खत्म करते ही एक गिलास गटागट पानी पी लेते हैं। हालांकि, यह छोटी सी आदत आपके डाइजेशन को बुरी तरह प्रभावित कर सकती है। आइए समझते हैं कैसे?

यह भी पढ़ें-पार्लर जा रही हैं तो रहें सावधान, थ्रेड‍िंग करवाने से फेल हो सकता है लिवर

पेट में मौजूद डाइजेस्टिव एंजाइम्स और गैस्ट्रिक जूस water मिलने से पतले हो जाते हैं, जिसके कारण खाना धीरे पचता है।इसकी वजह से गैस, एसिडिटी, ब्लोटिंग और सीने में जलन जैसी समस्याएं पैदा होती हैं। इसलिए खाने के तुरंत बाद पानी पीने से परहेज करना चाहिए।

खाने के तुरंत बाद पानी पीने से शरीर में इंसुलिन का स्तर बढ़ सकता है। जब खाना ठीक से नहीं पचता, तो वह ग्लूकोज में बदल जाता है और फैट के रूप में जमा होने लगता है। इससे न केवल वजन बढ़ने का खतरा रहता है, बल्कि ब्लड शुगर लेवल भी प्रभावित हो सकता है।

खाना पचाते समय आंतों में खाने के पोषक तत्व, जैसे- विटामिन, मिनरल्स, प्रोटीन आदि अब्जॉर्ब होते हैं, लेकिन अगर पाचन ठीक से न हो, तो शरीर खाने में मौजूद पोषक तत्वों को ठीक से अब्जॉर्ब नहीं कर पाता। इसके कारण शरीर में कमजोरी आ सकती है।

खाना खाने से 30 मिनट पहले और खाना खाने के कम से कम 40 मिनट बाद ही पानी पीना चाहिए। अगर खाना खाते समय गला सूख रहा हो या मिर्च लग रही हो, तो आप एक-दो घूंट गुनगुना पानी या छाछ ले सकते हैं। खाने को अच्छे से चबाकर खाएं, ताकि पाचन बेहतर हो और पोषक तत्व बेहतर तरीके से अब्जॉर्ब हो सके।

Tag: #nextindiatimes #water #Health

RELATED ARTICLE

close button