29.2 C
Lucknow
Monday, February 23, 2026

एटा में रईसजादे युवक ने रिवॉल्वर के साथ बनाई रील, जांच में जुटी पुलिस

एटा। एटा में एक रईसजादे युवक ने गाड़ी और रिवॉल्वर के साथ रील (reel) बनाई। रील के वायरल होते ही थाना कोतवाली नगर पुलिस रीलबाज की जांच में जुट गई है। रईसज़ादे ने अपना रसूख कायम करने के लिए रील बनाई थी। फिलहाल युवक अभी पुलिस की गिरफ्त से दूर है।

यह भी पढ़ें-एटा: उधार के पैसे मांगना पड़ा भारी, युवक पर कर दी ताबड़तोड़ फायरिंग

आपको बता दें कि रीलबाज कृष्णा सोनी ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से रील बनाकर कानून की जमकर धज्जियां उड़ाई हैं। रईसजादे का रिवॉल्वर के साथ रील बनाते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। युवक ने अपनी रईसी का टशन दिखाने के लिए दो अलग-अलग गानों पर रिवॉल्वर के साथ रील बनाकर इंस्टाग्राम पर अपलोड किया था।

यह पूरा मामला थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के विजय नगर का है। रीलबाज युवक कृष्णा सोनी वीपीएन टिम्बर दुकान का मालिक बताया जा रहा है। आरोपित कृष्णा सोनी पुत्र कुलदीप सोनी कोतवाली नगर क्षेत्र के विजय नगर कॉलोनी का रहने वाला बताया जा रहा है।

बताया जा रहा है आरोपी द्वारा अपने पिता कुलदीप सोनी की लाइसेंसी रिवॉल्वर से स्कॉर्पियो गाड़ी के साथ रील बनाई गई है। स्कॉर्पियो गाड़ी के साथ युवक ने टशन दिखाने, अपना रशूक और दबंगई दिखाने के इरादे से रिवॉल्वर के साथ रील बनाई है। फिलहाल देखने वाली बात होगी कि एटा पुलिस इस रईसजादे युवक के खिलाफ क्या कार्यवाही करती है?

(रिपोर्ट- हर्षित कुमार, एटा)

Tag: #nextindiatimes #reel #Etah #Instagram

RELATED ARTICLE

close button