टेक्नोलॉजी डेस्क। Realme ने P4 सीरीज के लेटेस्ट एडिशन के तौर पर Realme P4 Lite को भारत में लॉन्च किया। हैंडसेट इस महीने के आखिर में देश में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा और यs अब फ्लिपकार्ट के जरिए प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है। ये भारत में तीन कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।
यह भी पढ़ें-OnePlus 15T जल्द हो सकता है लॉन्च, कॉम्पैक्ट डिजाइन के साथ मिलेगी ये खूबी
Realme P4 Lite में 6,300mAh की बैटरी है, जिसमें 15W वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट है। Realme का लेटेस्ट P4 Lite Unisoc T7250 चिपसेट पर चलता है और इसमें 4GB रैम और 128GB तक की इंटरनल स्टोरेज है। भारत में Realme P4 Lite की कीमत 9,999 रुपये से शुरू होती है, जो इसके बेस वेरिएंट के लिए है, जिसमें 4GB RAM और 64GB स्टोरेज है।

ये हैंडसेट भारत में 24 फरवरी को फ्लिपकार्ट और रियलमी ऑनलाइन स्टोर पर बिक्री के लिए आएगा। Realme P4 Lite बीच गोल्ड, ऑब्सीडियन ब्लैक और सी ब्लू कलर में उपलब्ध है। Realme P4 Lite एक डुअल सिम हैंडसेट है जो एंड्रॉयड 15-बेस्ड रियलमी UI पर चलता है। हैंडसेट में 6.74-इंच HD+ (720×1,600 पिक्सल) डिस्प्ले है जिसमें 90Hz तक का रिफ्रेश रेट, 563 nits तक की पीक ब्राइटनेस, 180Hz तक का टच सैंपलिंग रेट, 16.7 मिलियन कलर्स और 83.5 प्रतिशत NTSC कलर गैमट है।
Realme का नया P4 Lite ऑक्टा कोर Unisoc T7250 चिपसेट पर चलता है, जो 12nm प्रोसेस पर बना है और 1.8GHz की पीक क्लॉक स्पीड देने में कैपेबल है। प्रोसेसर को Mali G57 MP1 GPU के साथ पेयर किया गया है। फोन में 4GB रैम और 128GB तक इंटरनल स्टोरेज भी है। Realme का कहना है कि हैंडसेट डस्ट और स्प्लैश रेजिस्टेंस के लिए IP54 रेटिंग के साथ आता है। Realme P4 Lite में 6,300mAh की बैटरी है।
Tag: #nextindiatimes #RealmeP4Lite #Realme




