टेक्नोलॉजी डेस्क। गर्मी बढ़ते ही एयर कंडीशनर खरीदने का ख्याल सबसे पहले आता है लेकिन जब बाजार में 3 स्टार और 5 स्टार AC के विकल्प सामने आते हैं तो ज्यादातर लोग उलझन में पड़ जाते हैं। सवाल सीधा है कौन सा AC खरीदना फायदे का सौदा रहेगा? चलिए जानते हैं इसका जवाब।
यह भी पढ़ें-लांच हुआ पावरफुल फोन Samsung Galaxy M15 5G, बेहद कम है कीमत
AC पर लगी स्टार रेटिंग उसकी ऊर्जा दक्षता को दर्शाती है। यह रेटिंग भारत में Bureau of Energy Efficiency (BEE) तय करता है। जितने ज्यादा स्टार, उतनी कम बिजली खपत। यानी 5 स्टार AC, 3 स्टार की तुलना में कम बिजली खर्च करेगा। हालांकि 5 स्टार मॉडल की शुरुआती कीमत आमतौर पर ज्यादा होती है। मान लीजिए आप 1.5 टन का AC रोज 8 घंटे चलाते हैं और महीने में लगभग 25 दिन इस्तेमाल करते हैं।

एक सामान्य 3 स्टार AC लगभग 1.5 यूनिट प्रति घंटा बिजली खपत कर सकता है जबकि 5 स्टार मॉडल करीब 1.2–1.3 यूनिट प्रति घंटा। अगर आप AC का इस्तेमाल कम करते हैं जैसे सिर्फ रात में कुछ घंटों के लिए तो 3 स्टार मॉडल भी ठीक विकल्प हो सकता है लेकिन यदि AC रोज कई घंटों तक चलता है, खासकर भीषण गर्मी वाले शहरों में तो 5 स्टार AC लंबी अवधि में ज्यादा किफायती साबित होता है।
AC खरीदते समय सिर्फ शुरुआती कीमत पर ध्यान देना समझदारी नहीं है। आपको यह देखना चाहिए कि आप उसे कितने समय तक और कितनी बार इस्तेमाल करेंगे। लंबी अवधि में कम बिजली खपत वाला AC ही असली बचत कराता है। इसलिए खरीदने से पहले अपनी जरूरत, बिजली दर और उपयोग के घंटों का हिसाब जरूर लगाएं तभी समझ आएगा कि 3 स्टार सही है या 5 स्टार।
Tag: #nextindiatimes #AC #Technology




