27 C
Lucknow
Friday, February 20, 2026

5 राशियों के करियर और कारोबार में दिखेगा उछाल, पढ़ें अपना भाग्यफल

मेष:मेष राशि के जातकों के ग्यारहवें भाव में मंगल का गोचर होगा। आपको कार्यक्षेत्र में अपने सहयोगियों और दोस्तों का पूरा साथ मिलेगा। मंगल आपके स्वामी ग्रह भी है ऐसे में यह गोचर आपके लिए लाभकारी साबित होगा। यह समय आपके लिए मनोकामनाओं की पूर्ति कराने वाला रहेगा। करियर और व्यवसाय में आपको पहचान मिलेगी। नौकरी में प्रमोशन की भी संभावना नजर आ रही है। यह समय रियल स्टेट से जुड़े लोगों के लिए भी लाभ कमाने का है।

वृषभ :मंगल का गोचर आपकी राशि के दसवें भाव को प्रभावित करेगा। ऐसे में यह गोचर आपके करियर के लिए मंगलकारी रहने वाला है। इस दौरान आपको कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। आय में वृद्धि के साथ खर्चो में भी थोड़ी बढ़ोतरी हो सकती है। पूर्व में की गई मेहनत का आपको फल अब प्राप्त होता दिखेगा। हालांकि विरोधियों से आपको थोड़ा अधिक सावधान रहना होगा। इस अवधि में आपको कमाई के कई अच्छे अवसर प्राप्त होंगे।

मिथुन : मिथुन राशि के जातकों के मन में कार्यक्षेत्र में बदलाव का विचार आ सकता है। आज कुछ नई व्यावसायिक योजना भी बन सकती है जो आपके लिए फायदेमंद रहेगी। नौकरी में आज आप अपना काम जल्दी निपटाने की कोशिश करेंगे। आपको कुछ अपनी पसंद का काम करने का मौका मिलेगा। नौकरी में सहकर्मियों के साथ आपका तालमेल बना रहेगा। आज विद्यार्थियों को अपने सीनियर्स के साथ मिलकर शिक्षा में आ रही समस्याओं का समाधान निकालना होगा। आर्थिक मामलों में आज दिन खर्चीला रहेगा। ससुराल पक्ष के संबंधियों पर धन खर्च होने का योग बनता दिख रहा है। वैसे वैवाहिक जीवन मे आपके तालमेल और प्रेम बना रहेगा।

कर्क : कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन आनंददायक रहेगा। लंबे समय से आपका जो काम अटक रहा था वह आज भाई और वरिष्ठजनों के सहयोग से पूरा हो सकता है। नौकरी में आज आप अपने हाथ में लिया गया काम पूरा करने में सफल रहेंगे, टारगेट के पूरा होने से आपको मानसिक संतुष्टि मिलेगी। रात्रि के समय आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक कार्यक्रम जैसे शादी, जन्मदिन आदि में शामिल हो सकते हैं। नौकरी और ऑफिस में आज आपके विचारों का स्वागत होगा। कारोबार में आज कमाई से कर्क राशि के जातकों का मन आनंदित होगा।

सिंह :सिंह राशि के विवाह, साझेदारी और रिश्तों से संबंधित सातवें भाव में मंगल गोचर करेगा। इस दौरान आपको साझेदारी वाले व्यवसाय में सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा लोगों के लिए भी यह अवधि लाभकारी रहने वाली है। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती है। करियर में आगे बढ़ने के कई अवसर मिलेंगे। इन सब के बीच अगर कहीं आपका पैसा फंसा हुआ है तो उसके भी मिलने की प्रबल योग हैं। पुराने निवेश भी आपको लाभ देकर जाएंगे।

कन्या: कन्या राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपको आज भाग्य का साथ हर क्षेत्र में प्राप्त होगा। इसलिए आपको आज के दिन का पूरा लाभ उठाते हुए काम पर ध्यान देना चाहिए और अटके कार्यों को पूरा करने का प्रयास करना चाहिए। लेकिन सितारे कहते हैं कि अगर आज आपके आसपास कोई वाद-विवाद होता है, तो आपको उससे दूर रहना चाहिए नहीं तो उसकी आंच आप तक भी पहुंच सकती है। दूसरों के मामलों में उलझने से बचें। शिक्षा के मामले में आज आपको आज देवी सरस्वती की कृपा प्राप्त होगी इसलिए छात्रों को आज अपनी पढाई पर पूरा फोकस करना चाहिए। आर्थिक मामलों में आपका दिन सामान्य रहेगा, वस्त्र और शौक पर धन खर्च हो सकता है।

तुला: तुला राशि के लिए आज का दिन शुभ रहने वाला है। सितारे बताते हैं कि आज आप किसी नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू करेंगे तो आपका काम सफल होगा। बिजनस में आज आपकी कमाई अच्छी रहने वाली है। शाम का समय आपके लिए व्यस्तता वाला रहेगा। आपका कोई पारिवारिक मामला जमीन-जायदाद से संबंधित कोर्ट में चल रहा है तो उसमें आपका पक्ष मजबूत होगा और इस पर कुछ बातचीत हो सकती है। आज आपके घर में सुख-समृद्धि आएगी और मित्रों से भरपूर सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपको आज अपनी रचनात्मक क्षमता और अनुभव का लाभ मिलेगा। आप अपने लिए कुछ खरीदारी भी कर सकते हैं।

वृश्चिक : वृश्चिक राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपको आज दिन भर लाभ के अवसर मिलते रहेंगे। परिवार के सभी सदस्यों के साथ और दोस्तों के साथ किसी पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। दूर रहने वाले संबंधियों के साथ भी आज आपका रिश्ता बेहतर होगा और इनकी लंबी बातचीत हो सकती है। बहन और भाई की शादी में आ रही रुकावट दूर होगी, शादी बात चल रही है तो बात आगे बढेगी। यात्रा और वाहन पर धन खर्च का योग भी बनता दिख रहा है। जोखिम वाले काम से आपको बचना चाहिए।

धनु:धनु राशि के तीसरे भाव में मंगल गोचर करेंगे। इस भाव में मंगल के गोचर से आपको व्यापार में नए अवसर प्राप्त होंगे। इस दौरान मेहनत और साहस के बल पर आपको आगे बढ़ने में मदद मिलेगी। इस अवधि में आपके द्वारा की गई छोटी यात्राएं लाभदायक साबित होंगी। सोच-समझकर किए गए निवेश से अच्छा रिटर्न मिलेगा। इस अवधि में आपको कमाई के साथ-साथ खर्चो पर भी कंट्रोल करना होगा।

मकर : मकर राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपको आज कारोबार व्यापार में अपनी मेहनत का लाभ मिलेगा। आपके ऊपर आज कार्यक्षेत्र में कुछ नई जिम्मेदारी आ सकती है। यात्रा का संयोग भी बन सकता है। किसी निकट संबंधी की सहायता के लिए आपको आगे आना होगा। यदि परिवार में कोई सदस्य विवाह योग्य है तो आज उसके विवाह के अच्छे प्रस्ताव आ सकते हैं। आज आपका कोई लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा होने से आप प्रफुल्लित होंगे।

कुंभ : मंगल का गोचर आपकी राशि के लग्न भाव में होगा। यह गोचर आपके व्यक्तित्व, स्वास्थ्य और जीवन पर सकारात्मक प्रभाव डालेगा। इस दौरान आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और आप प्रेरित महसूस करेंगे। किसी भी बात की जिद आपके लिए नुकसानदायक रह सकती है। करियर और व्यवसाय के लिहाज से गोचर की अवधि आपको सफलता दिलाने वाली रहेगी। कार्यक्षेत्र में सहयोगियों का साथ मिलने से सभी कार्य समय पर पूरे होते चले जाएंगे।

मीन: आज मीन राशि के लिए सितारे बताते हैं कि आपके घर आज किसी मित्र या मेहमान का आगमन हो सकता है जिससे चहल पहल बना रहेगा। कारोबार में लाभ के लिए आज आप कोई जोखिम भी उठा सकते हैं लेकिन जोखिम भी आपको सतर्कता के साथ लेना चाहिए। किसी से बात करते हुए अपने व्यवहार और शब्दों का ध्यान रखें नहीं तो परेशानी होगी। यदि आप अपना कोई नया काम शुरू करेंगे तो उसमें आप अवश्य सफल होंगे। लव लाइफ में आज एक नई ऊर्जा का संचार होगा। आज भाइयों के साथ संबंधों में मधुरता बनी रहेगी।

Tag: #nextindiatimes #astro #horoscope

(लेटेस्ट ख़बरें जानने के लिए फेसबुकट्विटर पर हमें फॉलो करें)

RELATED ARTICLE

close button