28 C
Lucknow
Thursday, February 19, 2026

12 मैचों से कैसे तय होंगे सेमीफाइनलिस्ट, जानिए टी20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 का फॉर्मेट

स्पोर्ट्स डेस्क। T20 World Cup 2026 का आयोजन 20 टीमों के साथ शुरू हुआ था, जिसमें से 12 टीमों का सफर खत्म हो चुका है। 8 टीमों के लिए खिताब जीतने की उम्मीदें जिंदा हैं, जिनके बीच होने वाला सुपर-8 राउंड 21 फरवरी से शुरू होने जा रहा है। भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, जिम्बाब्वे,इंग्लैंड,वेस्टइंडीज,न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका इस राउंड में खेलेंगी।

यह भी पढ़ें-T20 World Cup के नॉकआउट से अब तक कितनी बार बाहर हुआ ऑस्ट्रेलिया?

सुपर-8 राउंड की सभी टीमों को 2 ग्रुप्स में बांटा गया है। हर टीम 3-3 मैच खेलेगी, उन्हें अपने ग्रुप की सभी टीमों से एक-एक मैच खेलना होगा। जैसे लीग स्टेज में हुआ था। सभी मैच हो जाने के बाद, दोनों ग्रुप्स की टॉप-2 टीमें सेमीफाइनलिस्ट होंगी और तीसरे, चौथे नंबर की टीमों का सफर खत्म हो जाएगा।

ग्रुप 1: भारत, दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज, जिम्बाब्वे
ग्रुप 2: इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान और श्रीलंका

ग्रुप 1 की टॉप टीम सेमीफाइनल में ग्रुप 2 की दूसरे नंबर की टीम से खेलेगी। दूसरा सेमीफाइनल ग्रुप 1 की दूसरे नंबर की टीम और ग्रुप 2 की टॉप टीम के बीच होगा। अगर पाकिस्तान सेमीफाइनल या फाइनल में पहुंचती है तो वो मुकाबला भी श्रीलंका में होगा।

सुपर-8 का शेड्यूल:

21 फरवरी: न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान (आर प्रेमदासा स्टेडियम)

22 फरवरी: श्रीलंका बनाम इंग्लैंड (पल्लेकेले स्टेडियम)

22 फरवरी: भारत बनाम द. अफ्रीका (नरेंद्र मोदी स्टेडियम)

23 फरवरी: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज (वानखेड़े स्टेडियम)

24 फरवरी: इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान (पल्लेकेले स्टेडियम)

25 फरवरी: श्रीलंका बनाम न्यूजीलैंड (आर प्रेमदासा स्टेडियम)

26 फरवरी: वेस्टइंडीज बनाम द. अफ्रीका (नरेंद्र मोदी स्टेडियम)

26 फरवरी: भारत बनाम जिम्बाब्वे (एमए चिदंबरम स्टेडियम)

27 फरवरी: इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड (आर प्रेमदासा स्टेडियम)

28 फरवरी: श्रीलंका बनाम पाकिस्तान (पल्लेकेले स्टेडियम)

1 मार्च: जिम्बाब्वे बनाम द. अफ्रीका (अरुण जेटली स्टेडियम)

1 मार्च: भारत बनाम वेस्टइंडीज (ईडन गार्डन्स स्टेडियम)

Tag: #nextindiatimes #T20WorldCup2026 #Sports

RELATED ARTICLE

close button