26 C
Lucknow
Thursday, February 19, 2026

आज इन 4 जातकों को रचनात्मकता दिलाएगी नई पहचान, पढ़ें अपना राशिफल

मेष:आज आपकी राशि के स्वामी मंगलदेव अभी आपके दसवें भाव यानी कर्म क्षेत्र से गोचर कर रहे हैं, जो आपको अनुशासित, जिम्मेदार और करियर पर फोकस्ड रख रहे हैं। वहीं, चंद्रदेव आज कुंभ राशि में आपके ग्यारहवें भाव लाभ और इच्छा पूर्ति का स्थान से गोचर कर रहे हैं। आज आप बहुत फोकस्ड और ऊर्जा से भरा हुआ महसूस करेंगे। कल के ग्रहण के बाद आज भविष्य की योजनाओं को बनाने के लिए आपके पास गजब की स्पष्टता होगी।

वृषभ :आपकी राशि के स्वामी शुक्रदेव अभी आपके दसवें भाव कर्म क्षेत्र में हैं। वह करियर की जिम्मेदारियों, मान-सम्मान और प्रैक्टिकल उपलब्धियों पर जोर दे रहे हैं। वहीं, चंद्रदेव भी आज कुंभ राशि बैठकर आपको अनुशासन और स्थिरता बनाए रखने का संकेत दे रहे हैं। कुंभ राशि में ग्रहों का जमावड़ा आपमें वाइब्रेंट एनर्जी दे रहा है, जिससे आप कठिन काम को भी आसानी से निपटा लेंगे। आपकी व्यावहारिक सोच आपको आगे रखेगी।

मिथुन :आपकी राशि के स्वामी बुधदेव अभी आपके नौवें भाव भाग्य और उच्च शिक्षा का स्थान से गोचर कर रहे हैं। यहां बैठकर वह सीखने, भविष्य की योजनाएं बनाने और एक बड़े नजरिए पर फोकस करने के लिए जोर दे रहे हैं। वहीं, चंद्रदेव भी आज कुंभ राशि में आपके नौवें भाव से ही गोचर कर रहे हैं। यह स्थिति आपके भीतर उत्साह भरेगी। आज का दिन आत्ममंथन करने के लिए आपको प्रेरित करेगा। आज आप नई योजनाओं को आकार दे सकते हैं।

कर्क :आज भावुकता आपके ऊपर अधिक हावी रहेगी। आज सही गलत का फैसला आपकी संवेदनशीलता ही कराएगी। कार्यक्षेत्र में आज पर्दे के पीछे रहकर काम करें और अपनी योजनाओं के बारे में किसी से चर्चा न करें। यह प्लान भविष्य में आपके लिए ‘गेम-चेंजर’ साबित हो सकता है। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। पार्टनर के प्रति आपका समर्पण रिश्ते को एक नई मजबूती देगा। 

सिंह : आज का दिन सहयोग करने और साझेदारी निभाने का है। अपनी नेतृत्व क्षमता और आत्मविश्वास से आज आप कठिन से कठिन परिस्थितियों को भी आसानी से संभाल लेंगे। टीम वर्क करेंगे, तो करियर में आपको बड़ी सफलता मिल सकती है। सामाजिक दायरे में अपनी प्रतिष्ठा बढ़ाने के लिए अहंकार को थोड़ा कम रखें। पार्टनर की भावनाओं को समझने से आपके रिश्ते में खुशहाली आएगी। 

कन्या:आज का दिन आपकी कार्यकुशलता और प्रबंधन क्षमता को निखारने का है। ग्रहों की चाल इशारा कर रही है कि आपकी बारीकियों पर नजर आज आपको ऑफिस में दूसरों से आगे रखेगी। खर्चों पर थोड़ा नियंत्रण रखना जरूरी है। पुराने रुके हुए कार्यों को पूरा करने के लिए आज का दिन श्रेष्ठ है। रिश्तों में छोटी-मोटी बातों को नजरअंदाज करने में ही भलाई है। अपनों के साथ समय बिताएं, प्यार भी बढ़ेगा और संतुष्टि भी मिलेगी। 

तुला:आज रचनात्मकता और कलात्मक सोच से आपको नई पहचान मिल सकती है। हर काम में संतुलन बनाने की आपकी कोशिश आज सफल होंगी। करियर में नए विचारों को लागू करने के लिए दिन अच्छा है। खासकर मार्केटिंग और डिजाइन से जुड़े लोग क्रिएटिव आइडिया पेश कर सकते हैं। लव लाइफ के लिहाज से आज का दिन बहुत रोमांटिक साबित हो सकता है। पार्टनर के साथ आज आप कहीं बाहर घूमने जाने का प्लान बन सकते हैं।

वृश्चिक :चंद्रदेव आज कुंभ राशि में आपके चौथे भाव सुख, माता और घर के स्थान से गोचर कर रहे हैं। यह स्थिति आपको घर-परिवार, मानसिक शांति और भावनात्मक स्थिरता पर ध्यान देने के लिए प्रेरित कर रही है। आज आप अपनी आंतरिक शक्ति और दृढ़ इच्छाशक्ति के चलते बड़े फैसले ले सकेंगे। ग्रहण के बाद का प्रभाव आपको अधिक गंभीर और फोकस्ड रहने के लिए प्रेरित करेगा। आर्थिक रूप से आज का दिन लाभ देने वाला हो सकता है।

धनु:आज आपका मन कुछ नया सीखने का करेगा। कहीं घूमने जाने की प्लानिंग भी बना सकते हैं। आपकी सकारात्मक ऊर्जा आस-पास के लोगों को भी उत्साहित करेगी। कार्यक्षेत्र में आपकी सलाह को महत्व मिलने से आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं। लव लाइफ में आज अपने दिल की बात खुलकर कह सकते हैं, जिसके सकारात्मक नतीजे मिल सकते हैं। 

मकर :आज आप गंभीरता से काम करेंगे और उसके प्रति बहुत समर्पित रहेंगे। मंगल का आपकी राशि में होना आपको पराक्रमी बनाएगा। करियर के क्षेत्र में आज आपको पुरानी मेहनत का फल मिल सकता है। आर्थिक मामलों में आपकी सूझबूझ अच्छी रहेगी, और आर्थिक नुकसान से बच पाएंगे। रिश्तों के मामले में आज थोड़ा समय निकालने की जरूरत है। परिवार की जरूरतों पर आपको विशेष ध्यान देने की जरूरत है। 

कुंभ :आज चंद्रमा आपकी ही राशि में मौजूद होकर आपको आकर्षण का केंद्र बनाएंगे। नई शुरुआत करने और बड़े बदलावों लाने के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। करियर में नई सोच से आज आपको बड़ी कामयाबी मिल सकती है। सामाजिक कार्यों में आप बढ़-चढ़कर हिस्सा ले सकते हैं। लव लाइफ में आपसी समझ और विश्वास बढ़ेगा, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। चंद्रदेव आज आपकी अपनी राशि यानी पहले भाव से गोचर कर रहे हैं। 

मीन:चंद्रदेव आज कुंभ राशि में आपके बारहवें भाव (एकांत और व्यय स्थान) से गोचर कर रहे हैं। यह स्थिति आपको गहराई से सोचने, भावनाओं के प्रति जागरूक होने और शांति से प्लानिंग करने के लिए प्रेरित करेगी। आज का दिन थोड़ा आराम करने और आध्यात्मिक गतिविधियों से जुड़ने का है। भागदौड़ से हटकर आज आप मानसिक शांति की तलाश करेंगे या उसका अनुभव करेंगे। करियर में जल्दबाजी के चक्कर में फैसले न लें। 

Tag: #nextindiatimes #astro #horoscope

(लेटेस्ट ख़बरें जानने के लिए फेसबुकट्विटर पर हमें फॉलो करें)

RELATED ARTICLE

close button