27 C
Lucknow
Sunday, May 10, 2026

पुराना पीएम आवास ‘गणभवन’ बनेगा म्यूजियम, अब कहां होगा PM तारिक रहमान का निवास

ढाका। डेढ़ दशक से अधिक समय बाद बांग्लादेश में चुनी हुई सरकार की बहाली हो रही है। 12 फरवरी 2026 को को हुए 13वें संसदीय चुनाव में बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) की भारी जीत के बाद पूरे देश में उत्साह की माहौल है। लेकिन एक सवाल अब भी राजनीतिक हलकों में गूंज रहा है कि नए प्रधानमंत्री Tariq Rahman का स्थायी निवास क्या होगा?

यह भी पढ़ें-4 साल की उम्र में जेल जाने से लेकर बांग्लादेश PM की कुर्सी तक..,कौन हैं तारिक रहमान?

हाउसिंग एंड पब्लिक वर्क्स मिनिस्ट्री ने इस बाबत तैयारी पूरी कर ली है। पुराने पीएम आवास ‘गणभवन’ को जुलाई मेमोरियल म्यूजियम में बदल दिए जाने के बाद राज्य अतिथि गृह ‘जमुना’ को नए प्रधानमंत्री के निवास के रूप में तैयार किया जा रहा है। डॉ. मुहम्मद यूनुस ने भी इसे अपने ठहरने के स्थान के तौर पर इस्तेमाल किया था।

ढाका के शेर -ए-बांग्ला नगर में स्थित ‘गणभवन’ का शाब्दिक अर्थ ‘जनता का घर’ है। बंगलादेशी संसद भवन के उत्तर में स्थित पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के इस्तीफे तक बांग्लादेश की प्रधानमंत्री का आधिकारिक निवास था।2024 की जुलाई क्रांति के बाद, इस निवास को एक संग्रहालय में बदल दिया गया, जिसका नाम ‘जुलाई क्रांति स्मारक संग्रहालय’ रखा गया।

देश लौटने के बाद से तारिक रहमान गुलशन में मकान नंबर 196 में रह रहे हैं, जो उनकी मां खालिदा जिया के यादगार घर ‘फिरोजा’ के बगल में है। कहा जा रहा है कि भावनात्मक और सुरक्षा कारणों से वे यहीं रहना पसंद कर सकते हैं। लेकिन गुलशन घनी आबादी वाला इलाका है। प्रधानमंत्री की तीन-स्तरीय सुरक्षा यहां लागू करना चुनौतीपूर्ण होगा। साथ ही, संसद या सचिवालय जाते समय ट्रैफिक जाम से जनता को परेशानी हो सकती है। सुरक्षा एजेंसियां उन्हें हेयर रोड या मिंटो रोड क्षेत्र में रहने की सलाह दे सकती हैं।

Tag: #nextindiatimes #TariqRahman #Bangladesh

RELATED ARTICLE