ऑटो डेस्क। वाहन निर्माता निसान की ओर से एसयूवी सेगमेंट में Magnite की बिक्री की जाती है। एसयूवी के साथ ही निर्माता की ओर से पोर्टफोलियो को बढ़ाते हुए औपचारिक तौर पर नई एमपीवी के तौर पर Nissan Gravite को लॉन्च कर दिया गया है। निर्माता की ओर से भारत में ऑफर की जाने वाली यह पहली एमपीवी है।
यह भी पढ़ें-बेहद सस्ती हो गई Kia की कारें, 4.48 लाख तक कम हो गए दाम
निर्माता की ओर से इसमें कई बेहतरीन फीचर्स को ऑफर किया गया है। इसमें एलईडी लाइट्स, बॉडी क्लैडिंग, क्रूज कंट्रोल, छह एयरबैग, एबीएस, ईबीडी, आइसोफिक्स चाइल्ड एंकरेज, टीपीएमएस,ईएससी,ट्रैक्शन कंट्रोल जैसे फीचर्स दिए गए हैं। एमपीवी पर तीन साल या एक लाख किलोमीटर की वारंटी को भी दिया जा रहा है।

निसान की ओर से ग्रेवाइट एमपीवी में एक लीटर की क्षमता का पेट्रोल इंजन दिया गया है। इससे एमपीवी को 72 पीएस की पावर और 96 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। इसमें मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के विकल्प को भी दिया गया है। डिजाइन के मामले में Gravite का साइड प्रोफाइल ट्राइबर से काफी मिलता-जुलता है, लेकिन निसान ने इसमें कुछ अलग एलिमेंट्स जोड़े हैं। फ्रंट में LED DRLs दिए गए हैं, जिन्हें जोड़ती हुई क्रोम स्ट्रिप, बोनट पर उभरी हुई क्रीज और ‘GRAVITE’ क्रोम लेटरिंग इसे ज्यादा आक्रामक लुक देती है।
निर्माता की ओर से एमपीवी को 5.65 लाख रुपये की इंट्रोडक्ट्री एक्स शोरूम कीमत पर लॉन्च किया गया है। इस कीमत पर पांच हजार लोगों को यह गाड़ी ऑफर की जाएगी। इसी के साथ यह भारत की सबसे सस्ती एमपीवी बन गई है। इसके लिए बुकिंग को भी शुरू कर दिया गया है। निसान ग्रेवाइट को बजट एमपीवी सेगमेंट में लॉन्च किया गया है। इस सेगमेंट में इसका सीधा मुकाबला Maruti Ertiga, Renault Triber के साथ होगा।
Tag: #nextindiatimes #NissanGravite #Automobile




