मेष:मेष राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपको आज अपने व्यवहार में संयम रखना होगा। अगर आप अहंकार और बड़प्पन दिखाने की कोशिश करेंगे तो आज आपको घर और बाहर दोनों ही जगह अपमानित होना पड़ सकता है। आपको आज अपने काम में सतर्कता और ध्यान देने की जरूरत है क्योंकि लापरवाही का फायदा विरोधी उठाकर आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं। रोजगार व्यवसाय से धन की आमदनी के लिए आपको अधिक प्रयास करने होंगे। वैसे मेहनत का लाभ मिलने से आपको खुशी मिलेगी।
वृषभ :वृषभ राशि के 11वें भाव में शुक्र का गोचर होने जा रहा है। इस दौरान करियर में आपको सफलता प्राप्त होगी। नौकरी और व्यवसाय को लेकर किए जा रहे आपके प्रयास आपको अच्छा लाभ दिलाएंगे। यह गोचर आपको आय में वृद्धि कराने वाला साबित होगा। इस अवधि में समझदारी पूर्वक किया गया निवेश भी लाभ प्रदान करेगा। पारिवारिक जीवन से लिहाज से भी गोचर आपके लिए शुभ रहेगा। प्रेम संबंध पहले से अधिक मजबूत बनेंगे।
मिथुन :शुक्र का गोचर मीन राशि में आपके 10वें भाव को प्रभावित करेगा। इस दौरान आपको करियर और व्यवसाय में लाभकारी परिणाम देखने को मिलेगा। नौकरी में प्रमोशन के साथ आपको निवेश भी लाभ दिलाने वाला रहेगा। इस अवधि में आपको संपत्ति मिलने के भी योग बन रहे हैं। पारिवारिक जीवन आपका सुखद रहेगा। हालांकि आपको खर्चे पर थोड़ा कंट्रोल करना होगा।
कर्क :कर्क राशि के जातकों के लिए शुक्र का गोचर सफलता दिलाने वाला रहेगा। यह गोचर आपके नौवें भाग्य और शिक्षा के भाव में होगा। ऐसे में भाग्य की बदौलत यह समय धन लाभ और अच्छा मुनाफा कमाने का रहेगा। उच्च शिक्षा प्राप्त करने की और आप कदम बढ़ा सकते हैं। इस अवधि के दौरान धर्म-कर्म के कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। परिवार के लोगों के साथ आपका रिश्ता और अधिक मजबूत होगा। जीवनसाथी और स्वास्थ्य दोनों का ही आपको साथ मिलेगा।
सिंह : सिंह राशि के लोगों को करियर में लाभ होगा और आपकी योजनाएं सफल होंगी। प्रतिस्पर्धा के क्षेत्र में आगे बढ़ेंगे। आपका भाग्य साथ देगा और कोई रुका कार्य पूर्ण होगा। शाम से लेकर रात तक का समय परिवार के लोगों के साथ आनंद में बीतेगा। खान-पान का विशेष ध्यान नियंत्रण रखें और अपने काम पर फोकस करें। सोचकर खर्च करें। वरना आपको नुकसान हो सकता है।
कन्या:कन्या राशि के सातवें भाव में हो रहा शुक्र का गोचर नौकरीपेशा लोगों के लिए शुभ रहने वाला है। यह भाव विवाह, साझेदारी और रिश्तों से संबंधित है। गोचर के दौरान नौकरी करने वाले लोगों को अधिकारियों का पूरा सपोर्ट मिलेगा और लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। यात्राओं पर जरूरत से ज्यादा खर्च हो सकता है। परिवार के लोगों के साथ सुखद समय बिताने का मौका मिलेगा। अविवाहित लोगों के लिए यह गोचर शुभ समाचार लेकर आ सकता है।
तुला:तुला राशि के लोगों को भाग्य का साथ मिलेगा और आपको शिक्षा व प्रतियोगिता के क्षेत्र में विशेष उपलब्धि के योग हैं। आय के नए स्रोत बनेंगे और आपको कारोबार में विशेष सम्मान की प्राप्ति होगी। आपकी योजनाएं सफल होंगी और आपके धन सम्मान में वृद्धि होगी। भागदौड़ विशेष रहने के कारण आपको थकान का अनुभव होगा और काम करने में आपका मन नहीं लगेगा। सावधान रहें और जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य पर्याप्त मात्रा में मिलेगा। आपको जरूरी काम से बाहर जाना पड़ सकता है।
वृश्चिक : वृश्चिक राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि, आज का दिन आपको महिला मित्रों और संबंधियों से लाभ दिलाने वाला रहेगा। आपके लिए जरूरी होगा कि मित्रों और संबंधियों से तालमेल बनाकर रखें इससे आपको फायदा होगा। वैसे आपके लिए जरूरी है कि आप किसी पर भी दबाव बनाकर काम करवाने से बचें नहीं तो काम बनने के बजाय बिगड़ सकता है। महत्वपूर्ण काम को दूसरों पर छोड़ने से भी आपको बचना होगा। आर्थिक मामलों में अधिक स्पष्ट रहें, पैसों को लेकर किसी से धोखा या अपमान मि सकता है, इसलिए इस मामले में सतर्क रहें।
धनु: धनु राशि के लोगों का दिन शुभ है और आपकी सुख सुविधाओं में वृद्धि होने से आपका मन काफी प्रसन्न होगा। सुख भोग के साधनों में वृद्धि होगी। ऑफिस में किसी सहयोगी के कारण आपको परेशानी हो सकती है और आपका काम खराब हो सकता है। धन के लेन-देन में सावधानी बरतें, वरना आपका पैसा फंस सकता है। दिन में किसी वजह से आपको कोर्ट कचहरी के चक्कर काटने पड़ सकते हैं और उसमें आपकी विजय होगी।
मकर: मकर राशि के लोगों का दिन शुभ है और आपको मन के अनुकूल लाभ होने से हर्ष होगा। आपकी आर्थिक स्थिति पहले की तुलना में बेहतर होगी और कारोबार में कुछ बदलाव करने के बारे में सोच सकते हैं। व्यवसाय परिवर्तन की योजना बन रही है। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता प्राप्त होगी और आप जिम्मेदारियां पूर्ण कर पाएंगे। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें, वरना आपको नुकसान हो सकता है और आपका खर्च बढ़ सकता है।
कुंभ :कुंभ राशि के लिए आज का दिन लाभप्रद रहेगा। आज आपका मन धार्मिक भावनाओं से परिपूर्ण रहेगा। लेकिन दैनिक जीवन की व्यस्तता के कारण आज आपको अपना कुछ जरूरी काम टालना पड़ सकता है। आपके लिए सितारे कहते हैं कि आप आप आज दान पुण्य के काम भी करेंगे। कार्य-व्यवसाय भी आज आपका अच्छा चलेगा, लेकिन जिस उद्देश्य या इच्छा से आप कार्य करेंगे, वह उद्देश्य आंशिक रूप से ही पूरा हो पाएगा। पैसों से जुड़े मामले भाग दौड़ के बाद पूरे होंगे। वैवाहिक जीवन में आपको आज जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा।
मीन:इस गोचर के दौरान शुक्र आपके पहले भाव में प्रवेश करेगा। इस दौरान व्यवसाय करने वाले लोगों के लिए यह अवधि अधिक लाभकारी रहने वाली है। लाभ कमाने के सुनहरे अवसर मिलेंगे। वहीं, नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन के अवसर मिल सकते हैं। इससे आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होती चली जाएगी। लग्न भाव में शुक्र के गोचर से वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा और जीवन में सुख-समृद्धि प्राप्त होगी।
Tag: #nextindiatimes #astro #horoscope
(लेटेस्ट ख़बरें जानने के लिए फेसबुक व ट्विटर पर हमें फॉलो करें)




