23 C
Lucknow
Tuesday, February 17, 2026

हिंदी सिनेमा की वो हसीना जिसे हॉलीवुड से मिले थे फिल्मों के ऑफर

एंटरटेनमेंट डेस्क। क्या आप जानते हैं कि आज से सात दशक पहले जब Hindi cinema अपनी शुरुआत कर रहा था तब एक ऐसी एक्ट्रेस थीं, जिन्होंने बिना एक भी हॉलीवुड फिल्म किए पूरी दुनिया को अपना मुरीद बना लिया था। हम आपको जिस एक्ट्रेस के बारे में बता रहें हैं, उनका नाम है ‘मधुबाला’।

यह भी पढ़ें-इस एक्ट्रेस को देख औरतें छुपा लेती थीं अपना पति, खूब मिलती थीं गालियां

मधुबाला पहली ऐसी अदाकारा थीं, जिन्हें अंतरराष्ट्रीय लेवल पर वह सम्मान मिला जो आज के दौर में भी कई सितारों के लिए एक सपना है। बात साल 1951 की है, जब मशहूर अमेरिकी मैगजीन ‘लाइफ’ ने अपने कवर पेज पर मधुबाला को जगह दी। उस दौर में किसी भारतीय एक्ट्रेस का विदेशी मैगजीन के कवर पर होना एक बहुत बड़ी उपलब्धि थी।

मैगजीन के कवर पर साफ शब्दों में लिखा था “वह भारतीय सिनेमा जगत की सबसे बड़ी स्टार हैं।” इस एक तस्वीर ने हॉलीवुड तक खलबली मचा दी और हर कोई इस भारतीय सुंदरी के बारे में जानने को बेताब हो गया। मधुबाला की लोकप्रियता का आलम यह था कि हॉलीवुड के मशहूर फिल्मकार फ्रैंक कैप्रा ने उन्हें अपनी फिल्म का ऑफर दिया था। उस जमाने में हॉलीवुड जाना किसी के लिए भी सुनहरे अवसर जैसा था लेकिन मधुबाला ने अपनी शर्तों पर जीना पसंद किया और उस ऑफर को ठुकरा दिया।

मधुबाला केवल खूबसूरती की मल्लिका नहीं थीं बल्कि उनका स्टारडम उस दौर के बड़े-बड़े मेल एक्टर को भी मात देता था। साल 1951 में, जब आम तौर पर कलाकारों की फीस कुछ हजारों में होती थी, मधुबाला एक फिल्म के लिए 1.5 लाख वसूलती थीं। अपनी कालजयी फिल्म ‘मुगल-ए-आजम’ के लिए उन्होंने 3 लाख से ज्यादा की रकम ली थी, जो उस समय के हिसाब से एक रिकॉर्ड तोड़ फीस थी।

Tag: #nextindiatimes #Hindicinema #Entertainment #Madhubala

RELATED ARTICLE

close button