23 C
Lucknow
Tuesday, February 17, 2026

Vivo ने लांच किया 4G फोन का रिफ्रेश्ड वर्जन, 50MP कैमरे समेत मिलेंगी ये खूबियां

टेक्नोलॉजी डेस्क। वीवो ने अपना एक और नया फोन लॉन्च कर दिया है जिसे कंपनी ने V60 Lite 4G को 4G स्मार्टफोन के रिफ्रेश्ड वर्शन के तौर पर पेश किया है। कंपनी ने इस फोन का पहला वर्जन पिछले साल सितंबर 2025 में रिलीज किया था। हालांकि अब अपडेटेड मॉडल नए स्नैपड्रैगन 6s Gen 2 4G चिपसेट से लैस है, जो पहले के स्नैपड्रैगन 685 वर्शन की जगह देखने को मिल रहा है।

यह भी पढ़ें-Samsung Galaxy F70e 5G लॉन्च, कीमत इतनी कम कि चौंक जाएंगे आप

हैंडसेट के बाकी सभी स्पेसिफिकेशन्स लगभग एक जैसे से लग रहे हैं। कंपनी ने अभी तक डिवाइस की कीमत अनाउंस नहीं की हैं। फोन Android 15-बेस्ड Funtouch OS 15 के साथ आता है और इसमें बड़ा AMOLED डिस्प्ले मिल रहा है। फोन में डुअल रियर कैमरा और फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिल रहा है।

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Vivo के इस फोन में 6.77-इंच का फुल-HD+ (2392 × 1080 पिक्सल) AMOLED डिस्प्ले मिल रहा है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz तक सपोर्ट करता है। साथ ही फोन में 1800 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिलती है। इसके साथ ही फोन में स्नैपड्रैगन 6s Gen 2 4G चिपसेट मिल रहा है। डिवाइस में 8GB LPDDR4x रैम और 256GB UFS 2.2 ऑनबोर्ड स्टोरेज मिलत है।

कैमरा की बात करें तो फोन में पीछे की तरफ 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड लेंस मिल रहा है। जबकि सामने की तरफ फ्रंट में 32-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। इतना ही नहीं फोन में 8GB तक एक्सटेंडेड रैम का सपोर्ट भी मिल रहा है। हालांकि फोन में अभी भी Funtouch OS 15 मिल रहा है, जो Android 15 पर बेस्ड है। कनेक्टिविटी के लिए फोम में 4G, वाई-फाई, GPS, OTG, ब्लूटूथ और एक USB टाइप-C पोर्ट दिया गया है।

Tag: #nextindiatimes #V60Lite4G #Vivo

RELATED ARTICLE

close button