27 C
Lucknow
Tuesday, February 17, 2026

स्ट्रेस से भी ज्यादा खराब है गुस्सा, बढ़ा सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा

लाइफस्टाइल डेस्क। अगर आप भी छोटी-छोटी बात पर गुस्सा (Anger) करते हैं, तो सावधान हो जाइए। एक रिसर्च में यह पता चला है कि गुस्सा करना आपकी सेहत के लिए काफी हानिकारक हो सकता है। आइए जानते हैं कैसे आपके दिल पर असर डालता है गुस्सा?

यह भी पढ़ें-कितना ब्लड प्रेशर होने पर आ सकता है हार्ट अटैक?

रिसर्च में वैज्ञानिकों ने पाया कि अगर आप सिर्फ 8 मिनट के लिए भी गुस्सा करते हैं, तो अगले 40 मिनट तक इसका बुरा असर आपकी खून की नसों पर रहता है। यह असर कुछ ऐसा होता है कि इससे नसों के फैलने और सिकुड़ने की क्षमता आधी रह जाती है, जो हार्ट अटैक या स्ट्रोक का खतरा बढ़ाती है।

गुस्सा शरीर पर बुरा असर इसलिए करता है, क्योंकि गुस्सा करने पर हमारे शरीर में ‘कोर्टिसोल’ और ‘एड्रेनालाईन’ जैसे स्ट्रेस हार्मोन तेजी से रिलीज होने लगते हैं। ये हार्मोन खून की नसों की अंदरूनी परत को सिकोड़ देते हैं, जिससे खून बहने के लिए रास्ता सिकुड़ जाता है, ब्लड प्रेशर बढ़ता है और दिल पर ज्यादा जोर पड़ता है।

अगर आप कभी-कभार गुस्सा करते हैं, तो इससे ज्यादा नुकसान नहीं होता। खतरा तब ज्यादा बढ़ जाता है, जब आपको बार-बार गुस्सा करने की आदत होती है। इससे आपकी नसों को रिकवर होने का समय नहीं मिल जाता और लंबे समय बाद यह ब्लॉकेज और दिल की गंभीर बीमारियां का कारण बन सकता है।

ऐसे कंट्रोल करें गुस्सा:

-जब गुस्सा आए, तो तुरंत जवाब देने से बचें। गहरी सांस लें और 10 तक गिनती गिनें।
-रोज थोड़ी देर टहलें, योग करें या कसरत करें। इससे तनाव कम होगा।
-दिमाग को शांत करने के लिए मेडिटेशन या डीप ब्रीदिंग एक्सरसाइज फायदेमंद हो सकती है।
-अगर खुद गुस्सा कंट्रोल नहीं कर पा रहे हैं, तो डॉक्टर से बात करें।

Tag: #nextindiatimes #lifestyle #health

RELATED ARTICLE

close button