23 C
Lucknow
Monday, February 16, 2026

Oppo के इस धांसू 5G फोन की सेल शुरू, देखें कितना मिल रहा डिस्काउंट

टेक्नोलॉजी डेस्क। ओप्पो ने कुछ वक्त पहले अपना एक और नया बजट 5G फोन लॉन्च किया था जिसे कंपनी ने ओप्पो K14x 5G के नाम से पेश किया था। अब इस फोन की सेल शुरू हो गई है। डिवाइस को आप Flipkart के जरिए खरीद सकते हैं। यह OPPO के अपने ऑनलाइन स्टोर पर भी लिस्टेड है। डिवाइस में 6500mAh बैटरी, MediaTek प्रोसेसर और 50MP कैमरा समेत कई फीचर्स देखने को मिल रहे हैं।

यह भी पढ़ें-Tecno Pova Curve 2 5G हुआ लॉन्च, फीचर्स के साथ जानें कीमत

OPPO K14x 5G दो वैरिएंट में आता है जिसके 4GB RAM और 128GB स्टोरेज वाले मॉडल की कीमत ₹14,999 रुपये, जबकि 6GB RAM के साथ 128GB स्टोरेज वाले वैरिएंट की कीमत ₹16,999 रुपये से शुरू होती है। डिवाइस दो कलर ऑप्शन आइसी ब्लू और प्रिज़्म वॉयलेट में आता है।

अगर आप इसे अभी की सेल में खरीद रहे हैं तो कुछ ऑफर्स के साथ आप फोन को सस्ते में अपना बना सकते हैं। चुनिंदा कार्ड्स पर ₹1,500 तक का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट मिल रहा है। डिस्काउंट के बाद 4GB वैरिएंट ₹13,499 का हो जाएगा और 6GB वैरिएंट ₹15,499 का हो जाएगा। इस फोन को फोटोग्राफी के बजाय कैज़ुअल इस्तेमाल के लिए बनाया गया है।

OPPO K14x के फीचर्स की बात करें तो फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.75-इंच का HD+ डिस्प्ले मिलता है। बेहतर परफॉर्मेंस के लिए फोन में MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट मिल रहा है, जिसे ColorOS 15 के साथ पेयर किया गया है।साथ ही इस फोन में K14x 5G में 6500mAh की बड़ी बैटरी है और OPPO असल में इसी पर आपका ध्यान चाहता है। फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा है, जिसमें OPPO ने रोजाना की तस्वीरों को बेहतर बनाने के लिए AI Eraser और AI Unblur जैसे सॉफ्टवेयर फीचर्स भी दिए हैं।

Tag: #nextindiatimes #OPPOK14x5G #OPPO

RELATED ARTICLE

close button