ऑटो डेस्क। भारत में निसान की ओर से एसयूवी सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। लेकिन निर्माता जल्द ही अपने पोर्टफोलियो को बढ़ाने की तैयारी कर रही है। कल औपचारिक तौर पर निसान की ओर से नई एमपीवी के तौर पर Nissan Gravite को लॉन्च किया जाएगा।
यह भी पढ़ें-Hyundai Creta के दो नए एडिशन लॉन्च, जानें दोनों की कीमतें और खासियतें
निर्माता की ओर से भारत में ऑफर की जाने वाली यह पहली एमपीवी होगी। निर्माता की ओर से इस एमपीवी के डिजाइन की थोड़ी जानकारी दिसंबर 2025 में ही दी गई थी। लेकिन यह जानकारी नहीं दी गई है कि इसमें किस तरह के फीचर्स और इंजन के विकल्प दिए जा सकते हैं। इस एमपीवी को CMF-A+ प्लेटफॉर्म पर ही बनाया गया है। जिससे यह चार मीटर से कम वाले सेगमेंट में ऑफर की जाएगी।

निसान की ओर से ग्रेवाइट एमपीवी में नए LED DRLs, अलग बंपर्स, व्हील डिजाइन, नए कलर ऑप्शन और एक बड़ा फ्रंट ग्रिल दिया जा सकता है। इस एमपीवी में कई बेहतरीन फीचर्स को ऑफर किया जा सकता है। इसमें 8-इंच टचस्क्रीन, डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, वायरलेस Apple CarPlay और Android Auto, पुश-बटन स्टार्ट/स्टॉप, रेन-सेंसिंग वाइपर्स, वायरलेस चार्जिंग पैड, कूल्ड ग्लोवबॉक्स जैसे फीचर्स मिल सकते हैं।
निसान की ओर से ग्रेवाइट एमपीवी को एक लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया जा सकता है। इसी इंजन को रेनो की ओर से ट्राइवर में भी उपयोग किया जाता है। इस इंजन से एमपीवी को 72 हॉर्स पावर और 96 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिल सकता है। इसके साथ ही इस एमपीवी में पांच स्पीड मैनुअल और पांच स्पीड एएमटी ट्रांसमिशन के विकल्प को भी दिया जा सकता है। उम्मीद है कि इसे छह लाख रुपये के आस पास की एक्स शोरूम कीमत पर लॉन्च किया जा सकता है।
Tag: #nextindiatimes #NissanGravite #Automobile




