लाइफस्टाइल डेस्क। सुबह की हड़बड़ी से बचने के लिए हम एक्स्ट्रा आटा गूंधकर फ्रिज में स्टोर कर लेते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि लंबे समय तक गूंथे आटे को स्टोर करने से एसिडिटी और पाचन से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं? ज्यादा फर्मेंटेशन से गूंथे आटे का पीएच बदल सकता है और सेहत (health) के लिए नुकसानदायक हो सकता है।
यह भी पढ़ें-ये लोग न खाएं आंवला, फायदे की जगह हो जाएगा नुकसान
गेहूं का आटा गूंथकर 12-24 घंटे तक फ्रिज में रखा जा सकता है।दूध, दही या डेयरी आइटम डालकर गूंथे गए आटे की शेल्फ लाइफ 12-18 घंटे ही होती है। गूंथे आटे को लंबे समय तक फ्रेश रखने के लिए उसे फ्रिजर में रखना ज्यादा सुरक्षित है।
फ्रिज में स्टोर किए गए आटे में ये होते हैं बदलाव:
ग्लूटन की मात्रा लगातार बढ़ती जाती है, जिससे आटा सख्त और चिपचिपा हो जाता है।
पोषक तत्व धीरे-धीरे कम होने लगते हैं।
फर्मेंटेशन शुरू हो जाती है और पेट फूलने या एसिडिटी की समस्या हो सकती है।
अगर गूंथे हुए आटे को 8-10 घंटे तक रूम टेम्परेचर पर ही रखा जाए तो वह बहुत ही जल्दी फर्मेंट हो सकता है। इसकी रोटियां खाने पर एसिडिटी और अपच की समस्या हो सकती है।

ऐसे जानें आटा खराब हुआ है या नहीं:
-गूंथे आटे के थोड़े हिस्से को खींचकर देखें, अगर वह ज्यादा चिपचिपा या लचीला हो गया है तो उसे इस्तेमाल ना करें।
-स्टोर किए गए आटे को इस्तेमाल में लाने से पहले सूंघकर देखें। अगर उससे खट्टी बदबू आ रही है या उस पर कालापन आ गया है तो उसे यूज ना करें।
ऐसे लंबे समय तक खराब नहीं होगा आटा:
आटा गूंथते समय थोड़ा ऑयल मिला दें। स्टोर करते समय उसे एल्युमिनियम फॉयल या प्लास्टिक रैप से अच्छी तरह रैप कर लें।
Tag: #nextindiatimes #health #Lifestyle




